Jio-Facebook डील पर आनंद महिंद्रा ने की मुकेश अंबानी की तारीफ, बोले- Bravo Mukesh!

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया समूह फेसबुक ने मुकेश अंबानी की जियो प्लेटफॉर्म में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है, जो कि रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड का ही एक भाग है। फेसबुक ने ये हिस्सेदारी 43,574 करोड़ रुपये में खरीदी है, जिसके चलते जियो प्लेटफॉर्म्स की वैल्यू अब 4.62 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई है। फेसबुक और जियो के बीच हुए इस सौदे की उद्योगपति और महिंद्रा समूह के प्रबन्ध निदेशक एवं अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने भी सराहना की है।

Recommended Video

    Jio Facebook Deal : Mukesh Ambani ने बताया, कैसे पूरा होगा PM Narendra Modi का सपना | वनइंडिया हिंदी
    आनंद महिंद्रा ने ट्वीट जताई खुशी

    आनंद महिंद्रा ने ट्वीट जताई खुशी

    उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए मुकेश अंबानी को इस डील की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'फेसबुक के साथ जियो का सैदा न केवल सिर्फ इन दोनों कंपनियों को लिए फायदे मंद है बल्कि इससे आने वाले दिनों में कोरोना संकट से जूझ रहे लोगों को भी लाभ मिलेगा। यह डील कोरोना संकट के बाद भारत के आर्थिक महत्व का एक मजबूत संकेत है। इस डील ने उस परिकल्पना को मजबूत किया है जिसमें कहा जाता है कि 21वीं सदी भारत का होगा। दुनिया विकास के केंद्र के रूप में भारत की ओर रुख करेगी।'

    3 करोड़ छोटे किराना स्टोर्स को होगा फायदा

    बता दें कि फेसबुक और जियो के बीच हुई साझेदारी की वजह से देश में करीब 3 करोड़ छोटे किराना स्टोर्स की कार्यशैली पूरी तरह से बदलने की संभावना है। इस डील से एक ही झटके में देश के तीन करोड़ गली-मोहल्लों में मौजूद किराना दुकानों को ऑनलाइनल बिजनेस का मौका मिल सकता है। आप व्हाट्सऐप्प के जरिए ही अपने नजदीकी किराना स्टोर्स को ऑर्डर दे सकते हैं। इस डील से जहां फेसबुक को भारत में अपना कस्टमर बेस और ज्यादा बढ़ाने का मौका मिला है, वहीं जियो टेलिकॉम की तरह ही रिलायंस को ऑनलाइल ग्रोसरी के कारोबार को भी घर-घर, गांव-गांव तक पहुंचाने का मौका मिल सकता है।

    डील से कर्जमुक्त होगी रिलायंस

    डील से कर्जमुक्त होगी रिलायंस

    रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2019 तक रिलायंस जियो के पास 37 करोड़ ग्राहक थे। साल 2016 में जियो की लॉन्चिंग के वक्त रिलायंस इंडस्ट्री ने 40 अरब डॉलर का निवेश किया था। जियो और दूसरे कारोबार की वजह से रिलायंस पर कर्ज का बोझ बढ़ता चला गया। कर्ज की बात करें तो रिलायंस पर मार्च 2019 के अंत तक 1,54,478 करोड़ रुपये का कर्ज था। कंपनी को कर्जमुक्त करने के लिए रिलायंस ने रोपमैप तैयार कर रखा है।

    यह भी पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव भाजपा नेत्री ने क्वारंटाइन सेंटर में परिवार के साथ मनाई शादी की सालगिरह, मुकदमा दर्ज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+