कोरोना पॉजिटिव भाजपा नेत्री ने क्वारंटाइन सेंटर में परिवार के साथ मनाई शादी की सालगिरह, मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर। कोरोना वायरस से संक्रमित भाजपा नेत्री पर क्वारंटाइन नियमों के उल्लंघन का आरोप है। मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है। शिकारपुर स्थित क्वारंटाइन सेंटर में भाजपा नेत्री ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ शादी की सालगिरह मनाई। सालगिरह मनाए जाने की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। वायरल तस्वीर में नेत्री मिठाई खिलाती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि 3-4 दिन पहले 62 साल की भाजपा नेत्री ने यह सालगिरह मनाई थी। जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेत्री 2017 में शिकारपुर नगर पालिका का चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

corona positive bjp leader celebrates marriage anniversary in quarantine centre

भाजपा नेत्री और पति दोनों कोरोना पॉ​जिटिव

भाजपा नेत्री और उनका परिवार कोरोना पॉजिटिव मृतक डॉक्‍टर के संपर्क में आया था। इसके बाद भाजपा नेत्री, उनके पति, पुत्र और पुत्रवधु को एक क्‍वारंटाइन सेंटर में भेजा गया था। भाजपा नेत्री और उनके पति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भाजपा नेत्री ने नियमों का उल्‍लंघन कर अपने पूरे परिवार के साथ अपनी शादी की 38वीं सालगिराह का जश्‍न मनाया। क्वारंटाइन सेंटर में जश्‍न मनाने की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भाजपा नेत्री समेत परिवार के चार सदस्‍यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

क्वारंटाइन किए गए व्यक्ति को किसी से भी मिलने की इजाजत नहीं होती

बता दें कि क्वारंटाइन सेंटर में रहने के दौरान किसी को भी किसी से मिलने की इजाजत नहीं होती है। क्वारंटाइन में रहने वाले इंसान को 14 दिनों तक किसी भी इंसान से दूरी बनाए रखनी पड़ती है। यहां तक कि उसे एक अलग कमरे में अकेले ही रहना होता है। ऐसा इसलिए ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। क्वारन्टीन नियमों को उल्लंघन की कई खबरें सामने आ चुकी हैं। देश में क्वारंटाइन पीरियड उन सभी लोगों के लिए जरूरी किया गया है जो किसी कोरोना संक्रमित शख्स के संपर्क में आए हों या फिर जिन्होंने विदेश य़ात्रा की हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+