अमेरिकी फर्म Morgan Stanley ने की पीएम मोदी के कार्यकाल की जमकर तारीफ, कहा- आज का भारत 2013 से अलग

Morgan Stanley नाम की अमेरिकी फर्म ने एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें उसने मोदी सरकार के कार्यकाल की तारीफ की।

modi

मोदी सरकार ने अपने 9 साल पूरे कर लिए हैं। इस बीच अमेरिका स्थित फाइनेंस फर्म 'मॉर्गन स्टेनली' की एक रिपोर्ट आई है। जिसमें मोदी सरकार के कार्यकाल की तारीफ की गई। साथ ही ये भी बताया गया कि आज का भारत 2013 से काफी अलग है।

दरअसल मॉर्गन स्टेनली ने 'इंडिया इक्विटी स्ट्रैटेजी एंड इकोनॉमिक्स: हाउ इंडिया हैज ट्रांसफॉर्मेड इन लेस कम अ डिकेड' नाम से एक खास रिपोर्ट जारी की है। जिसमें कहा गया कि 10 साल की छोटी अवधि में भारत ने मैक्रो और मार्केट आउटलुक के लिए महत्वपूर्ण पॉजिटिव रिजल्ट के साथ विश्व व्यवस्था में स्थान प्राप्त किया है।

मॉर्गन स्टैनली ने रिपोर्ट में 10 बड़े बदलाव पर फोकस की बात कही। जिसमें सप्लाई-साइड पॉलिसी रिफॉर्म्स, इकॉनमी का फॉर्मलाइजेशन, रियल एस्टेट (रेगुलेशन एंड डेवलपमेंट) एक्ट, डिजिटलाइजेशन सोशल ट्रांसफर, इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड, फ्लेक्सिबल इन्फ्लेशन टारगेटिंग, FDI पर फोकस, इंडियाज 401( k) मूवमेंट, कॉर्पोरेट लाभ के लिए सरकार का समर्थन और रिपोर्ट दाखिल करते समय बहुवर्षीय उच्च स्तर पर MNC सेंटिमेंट शामिल है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि कॉरपोरेट टैक्स को साथियों के बराबर लाना और बुनियादी ढांचा निवेश में तेजी लाना आपूर्ति पक्ष के सबसे बड़े नीतिगत सुधारों में से एक है। भविष्य में भारत एशियाई देशों के लीडर के रूप में उभरेगा। साथ ही अगले दशक में दुनिया में बड़े बदलाव होंगे, जहां ग्लोबल डेवलपमेंट का पांचवां हिस्सा होगा।

इसके अलावा भारत में तेजी से जीएसटी कलेक्शन बढ़ रहा,जबकि लोग डिजिटल लेन-देन पर भी फोकस कर रहे। ये देश की अर्थव्यवस्था को फायदा पहुंचा रहा। इसके अलावा मोदी सरकार के कार्यकाल में रोड, बिजली, स्वास्थ्य आदि सेक्टर में भी काफी काम हुआ।

कुछ जोखिमों का भी जिक्र?
रिपोर्ट में कुछ जोखिमों का भी जिक्र किया गया है। जिसमें वैश्विक मंदी, 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे, आपूर्ति की कमी के कारण कमोडिटी की कीमतों में तेज वृद्धि आदि पर चिंता जताई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+