Puneet Chandok: AWS India के प्रमुख पुनीत चंडोक ने दिया इस्तीफा, अब वैशाली कस्तूरे संभालेंगी जिम्मेदारी
Puneet Chandok पुनीत चंडोक Amazon Web Services India के भारत और दक्षिण एशिया में प्रमुख के रूप में लगभग चार साल से सेवा दे रहे थे।

अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) इंडिया और साउथ एशिया के कॉमर्शियल बिजनेस के प्रेसिडेंट पुनीत चंडोक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 31 अगस्त 2023 से प्रभावी होगा। AWS इंडिया ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। वहीं पुनीत के हटने के बाद यह जिम्मेदारी वैशाली कस्तूरे संभालेंगी।
पुनीत चंडोक 2019 में अमेजन के क्लाउड कंप्यूटिंग इकाई से जुड़े थे। चंडोक का इस्तीफा कंपनी के एक बड़े फैसले के बाद आया है। दरअसल, हाल ही में अमेजन ने 2030 तक भारत में अपने क्लाउड व्यवसाय में $12.87 बिलियन का निवेश करने की योजना की घोषणा की थी।
अमेजन ने पुनीत के इस्तीफे के ऐलान के बाद अपना बयान भी जारी किया है। AWS ने कहा कि हम पुनीत को पिछले 4 साल से दिए उनके योगदान और लीडरशिप के लिए धन्यवाद अदा करते हैं और आगे के भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। वैशाली कस्तूरे ने तत्काल प्रभाव से Amazon Web Services के इंडिया और साउथ एशिया के अंतरिम प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभाल लिया है। वैशाली इससे पहले मिड-मार्केट और ग्लोबल बिजनेस की एंटरप्राइज हेड थीं।












Click it and Unblock the Notifications