यहां से करें शॉपिंग, मिलेगा 70 फीसदी तक का डिस्काउंट
नई दिल्ली। अमेजन की सेल एक बार फिर से शुरू हो गई है। इस सेल को ग्रेट इंडियन सेल नाम दिया गया है। यह सेल 9 अगस्त से शुरू होगी और 12 अगस्त तक चलेगी। चार दिन की इस सेल में बहुत से बड़े-बड़े ब्रांड पर शानदार डील मिलेंगी। हालांकि, अधिकतर ऑफर मोबाइल और उसकी एसेसरीज पर मिलेंगे। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स, होम और किचन की चीजों के अलावा फैशन ब्रांड पर भी शानदार ऑफर मिलेंगे। आइए जानते हैं कौन-कौन सी डील हैं अमेजन पर।

ये हैं शानदार ऑफर
- मोबाइल फोन और एसेसरीज पर 40 फीसदी तक का डिस्काउंट।
- इलेक्ट्रॉनिक्स पर 50 फीसदी तक का डिस्काउंट।
- घर और किचन के सामान खरीदने पर 70 फीसदी तक का डिस्काउंट।
- फैशन ब्रांड पर 70 फीसदी तक का डिस्काउंट।
- पर्सनल केयर और ग्रूमिंग प्रोडक्ट पर भी 30 फीसदी तक का डिस्काउंट।
एसबीआई कार्ड पर ऑफर
अगर आप एसबीआई के कार्ड से अमेजन से शॉपिंग करते हैं तो आपको 15 फीसदी का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। हालांकि, यह कैशबैक सिर्फ अमेजन ऐप से शॉपिंग करने पर ही मिलेगा। अगर आप भी अपने घर का कोई सामान खरीदने की सोच रहे हैं या फिर नया मोबाइल लेना हो तो फिर कुछ दिन रुकना फायदे का सौदा होगा।












Click it and Unblock the Notifications