Amazon Layoffs : भारत में छंटनी की शुरुआत, ई-मेल से मिली सूचना, 5 महीने का वेतन देगी कंपनी
अमेरिकन ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने भारत में भी कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। निकाले गए कर्मचारियों को ई-मेल भेजा गया है। इन लोगों को 5 महीने के वेतन का वादा किया गया है।

Amazon Layoffs का असर भारत में भी होना शुरू हो गया है। अमेजॉन की तरफ से निकाले जाने वाले कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने से पहले एक ई-मेल भेजा गया है। कर्मचारियों से कहा गया है कि वे नौकरी के बारे में किसी भी जानकारी और अधिक स्पष्ट सूचना प्राप्त करने के लिए निर्धारित तिथि पर नेतृत्व करने वाली टीम से संपर्क करें।
आर्थिक मंदी के कारण Amazon Layoffs
अमेजॉन के सीईओ एंडी जेसी ने पुष्टि की है कि कंपनी में छंटनी होगी। जेसी ने घोषणा की कि 18000 से अधिक कर्मचारी छंटनी से प्रभावित होंगे। इनमें भारत के कई कर्मचारी शामिल हैं। पिछली रिपोर्ट्स से संकेत मिला था कि अमेजॉन भारत में तकनीक, मानव संसाधन और कुछ अन्य विभागों में काम कर रहे लगभग 1000 कर्मचारियों को निकाल सकता है। हालांकि, अब बड़ी संख्या में कर्मचारियों को निकाले जाने की आशंका सही साबित हो गई है। भारत सहित विश्व स्तर पर कर्मचारियों को निकालना शुरू कर चुकी अमेजॉन 18 जनवरी के बाद प्रभावित कर्मचारियों के साथ संवाद करेगी। पिछले हफ्ते के ब्लॉग पोस्ट में सीईओ जेसी ने इसकी पुष्टि की थी।
फ्रेशर्स और अनुभवी दोनों कैटेगरी में Layoff
जैसे ही अमेजॉन में छंटनी शुरू हुई, कई प्रभावित कर्मचारियों ने लिंक्डइन और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया कि कंपनी ने उन्हें हटा दिया है। कर्मचारियों ने कहा कि वे नए अवसरों की तलाश में हैं और नौकरी के लिए तैयार हैं। इंडिया टुडे टेक ने करीबी सूत्रों के हवाले से बताया, छंटनी के कारण भारत में अमेजॉन के विभागों में कर्मचारियों को सेवामुक्त किया गया है। बेंगलुरु, गुरुग्राम और अन्य कार्यालयों में काम कर रहे लोगों को निकाल दिया गया है। घाटे में चल रही टीमों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। निकाले गए कर्मचारियों में फ्रेशर्स और अनुभवी दोनों तरह के कर्मचारी हैं।
5 महीने के वेतन का ऑफर
रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेजॉन ने प्रभावित कर्मचारियों को एक ईमेल भेजकर सूचित किया है कि उन्हें हटा दिया गया है। ई-मेल में कंपनी ने कर्मचारियों को 5 महीने का वेतन (severance pay) देने का वादा किया गया। बता दें कि अरबपति उद्योगपति और ट्विटर के मालिक एलन मस्क कर्मचारियों को निकाल तो रहे हैं लेकिन उन्हें वेतन नहीं दे रहे हैं। मस्क ने पिछले साल यानी 2022 में जितने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा, निकाले गए अधिकांश पूर्व ट्विटर कर्मचारी अभी भी severance pay पर अपडेट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ कर्मचारियों को कंपनी से severance mail मिला है। हालांकि, कर्मचारी भुगतान संरचना से बहुत खुश नहीं हैं।
कंपनी के CEO ने ब्लॉग में बयान दिया
खबर में कहा गया है कि अमेजॉन में छंटनी अभी शुरू हुई है और कुछ और हफ्तों तक चलने की उम्मीद है। पिछले हफ्ते के ब्लॉगपोस्ट में, अमेजॉन के सीईओ ने कहा कि फर्म ने कोरोना महामारी के दौरान अधिक लोगों को काम पर रखा। अब आने वाले हफ्तों में हजारों कर्मचारियों को निकाला जाएगा। अमेजॉन के सीईओ ने आधिकारिक ब्लॉगपोस्ट में जेसी कहा, "इस साल की अनिश्चित अर्थव्यवस्था को देखते हुए समीक्षा अधिक कठिन रही है और हमने पिछले कई वर्षों में लोगों को तेजी से काम पर रखा है।"

निकाले गए कर्मचारियों की मदद
उन्होंने कहा कि कई टीमें प्रभावित होती हैं। हालाँकि, अधिकांश अमेजॉन स्टोर और पीएक्सटी संगठनों की हैं। प्रभावित कर्मचारियों को कुछ राहत के रूप में, जेसी ने प्रभावित कर्मचारियों को severance pay वेतन, स्वास्थ्य लाभ और अन्य आवश्यक सहायता देने का वादा किया।
Recommended Video
Layoff के बाद अमेजॉन की मदद
अमेजन के सीईओ ने ब्लॉगपोस्ट में लिखा, नई भूमिकाएं लोगों के लिए मुश्किल हैं, और हम इन फैसलों को हल्के में नहीं लेते। इससे प्रभावित लोगों का जीवन कितना प्रभावित हो सकता है, इसे कमतर नहीं आंका जा सकता। हम उन लोगों का साथ देने के लिए काम कर रहे हैं जो प्रभावित हुए हैं। अमेजॉन ऐसे पैकेज ऑफर कर रही है जिनमें संक्रमणकालीन स्वास्थ्य बीमा लाभ और नौकरी प्लेसमेंट के बाहरी विकल्प समेत separation payment जैसे विकल्प शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications