अहमदाबाद पहुंची AmazonFestiveYatra, 29 से शुरू होगा 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल'

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से 17 सितंबर को शुरू हुई अमेजन फेस्टिव यात्रा गुरुवार को अहमदाबाद पहुंच गई है। दिल्ली से लखनऊ और उसके बाद ये यात्रा अहमदाबाद पहुंची है। अमेजन का 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल' सेल 29 सितंबर से शुरू हो रही है।

amazon great indian festival sale festive yarta in ahmedabad

अहमदाबाद में पहुंचने पर अमेजन की इस यात्रा के बारे में केवेश चावला (डायरेक्टर- कैटेगरी मैनेजमेंट, अमेजन) ने कहा, ग्रेट इंडियन फेस्टिवल भारत में ग्राहकों के लिए खरीदारी का एक खास मौसम है। शानदार डील और नए उत्पाद यहां लॉन्च होंगे। इतना ही नहीं बैंक छूट, अमेजन पे ईएमआई, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, नो-कॉस्ट ईएमआई जैसी सुविधाएं भी हैं। उन्होंने कहा कि त्यौहारी सीजन में हमारी फेस्टिव यात्रा बताएगी कि हम एक बड़े पैमाने पर शानदार ऑफर रखते हैं। अमेजन के ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के जरिये हमारे लिए अगले 100 मिलियन ग्राहकों को ऑनलाइन लाना महत्वपूर्ण है।

प्रणव भसीन (डायरेक्टर- सेलर एक्सपीरियंस, अमेजन इंडिया) ने यात्रा को लेकर कहा कि हर साल, हम अपने लाखों ग्राहकों और विक्रेताओं के लिए एक फेस्टिवल सेल लेकर आते हैं। इसमें 60,000 से ज्यादा व्यवसायों में ब्रांड, कारीगर, बुनकर, तकनीकी स्टार्टअप आदि शामिल हैं। गुजरात और देशभर से 5 लाख से ज्यादा लोगों ने अमेजन को इस त्योहारी सीजन को मनाने के लिए अपनी पसंद के बाजार के रूप में चुना है। पूरे भारत में फेस्टिव यात्रा ट्रैवर्स के रूप में, ग्राहकों को गुजरात के SMBs, कारीगरों और बुनकरों का अद्वितीय चयन देखने के लिए मिलेगा। पिथौरा और रोजान कला चित्रों से लेकर मडवर्क और अजरख ब्लॉक प्रिंट तक फेस्टिव यात्रा ग्राहकों के लिए बहुत कुछ है।

amazon great indian festival sale festive yarta in ahmedabad

टाटा मोटर्स में वीपी, सेल्स एंड मार्केटिंग राजेश कौल ने अमेजन की सेल और फेस्टिव यात्रा को लेकर कहा, टाटा मोटर्स में हम हमेशा अपने ग्राहकों के साथ जुड़कर सार्थक अनुभव बनाने में विश्वास करते हैं। हम अपने सिग्ना ट्रकों के साथ तेजी से बढ़ते ईकॉमर्स सेगमेंट को संबोधित करने के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं। अपने विक्रेताओं और ग्राहकों को एक साझा स्थान पर लाने के लिए इस अनूठी पहल के लिए अमेजन के साथ साझेदारी करने के लिए उत्साहित हैं। अमेजन ने ग्राहकों के लिए एक अतुलनीय खरीदारी अनुभव प्रदान करने के लिए शानदार तंत्र विकसित किया है। ऑनलाइन मार्केटप्लेस ने सैकड़ों प्रमुख ब्रांडों के साथ भागीदारी की है, जो 5 लाख से अधिक विक्रेताओं को अमेजन पर बेचने में सक्षम हैं।

बता दें कि अमेजन फेस्टिव यात्रा तीन ट्रकों के माध्यम से देश के 13 शहरों में 6000 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस यात्रा के माध्यम से अमेजन के ग्राहक और विक्रेता अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स खरीदने और बेचने के अलावा अपने अनुभव भी एक दूसरे से शेयर कर सकेंगे। दिल्ली से शुरू हुई ये यात्रा लखनऊ और अहमदाबाद के बाद अब हैदराबाद पहुंचेगी। आगरा, इंदौर, कोलकाता, कोच्चि, मथुरा, मुंबई और विशाखापट्टनम से गुजरते हुए फिर बंगलुरू में खत्म होगी।

अमेजन का 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल' सेल 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा। इस फेस्टिव सेल में स्मार्टफोन्स और इलेक्ट्रॉनिक आइटम, होम अप्लायंसेज समेत लाखों प्रोड्क्ट्स होंगे,जो देशभर में उपलब्ध होंगे। नए लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स, स्मार्ट टीवी आदि को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+