Jeff Bezos Marriage: 59 साल के उम्र में बेजोस करने जा रहे हैं दूसरी शादी, मंगेतर संग स्पेस में रचाएंगे ब्याह

Jeff Bezos Marriage जेफ बेजोस साल 2021 में अंतरिक्ष की यात्रा कर चुके हैं। वो 3 लोगों के साथ तब वहां न्यू शेपार्ड रॉकेट से गए थे और दस मिनट का वक्त वहां व्यतीत किया था।

Jeff Bezos Marriage:

Amazon founder Jeff Bezos Marriage: एक बार फिर से दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस अपने पर्सनल कारणों की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल 59 साल के जेफ बेजोस दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेफ अपनी मंगेतर लॉरेन सांचेस के साथ स्पेस में शादी करने वाले हैं, अगर वो ऐसा करते है तो वो दुनिया में पहले इंसान होंगे जो कि अंतरिक्ष में शादी करेंगे।

हेलिकॉप्टर पायलट हैं लॉरेन

मालूम हो कि जेफ की होने वाली बीवी जानी मानी हेलिकॉप्टर पायलट और एमी-पुरस्कार विजेता हैं, वो बेहतरीन एंकर और सालसा डांसर हैं, इसके साथ ही उन्होंने बहुत सारे टीवी शोज भी किए हैं। उनके पास BELL 429 और AS350 दो हेलिकॉप्टर भी हैं और वो सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित रहती हैं।

Sea Yacht पर किया था सगाई का ऐलान

जेफ और लॉरेन दोनों ने अपनी इंगेजमेंट का ऐलान sea yacht पर किया था और अब वो शादी अंतरिक्ष में करने की प्लानिंग कर रहे हैं। आपको बता दें कि दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल जेफ का पहली पत्नी मैकेंजी स्कॉट (MacKenzie Scott) से साल 2019 में तलाक हुआ था, जो कि पूरी दुनिया में काफी चर्चित रहा था। ये विश्व के टॉप महंगे तलाक में से एक था।

लॉरेन के कारण टूटी जेफ की पहली शादी

जेफ और मैकेंजी पावर कपल कहे जाते थे, दोनों ने शादी के पूरे 25 साल बाद तलाक लिया था। दोनों के तलाक की वजह लॉरेन सांचेस को ही बताया गया था। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि जेफ और लॉरेंस का अफेयर साल 2018 से चल रहा था, इसी बात की वजह से जेफ और मैकेंजी दोनों के बीच तनाव पैदा हो गया था और फाइनली ये कपल साल 2019 में अलग हो गया।

पेट्रिक वाइटसेल की पूर्व पत्नी हैं लॉरेन

तो वहीं जेफ की दूसरी पत्नी उन्हीं के करीबी मित्र पेट्रिक वाइटसेल की पूर्व बीवी रह चुकी हैं, इनका रिश्ता भी लंबा नहीं चला था लेकिन इनका रिश्ता क्यों टूटा, इसके बारे में ज्यादा कुछ कहा नहीं गया लेकिन जेफ के साथ लॉरेंस संपर्क में तब आई जब उन्होंने अमेजन के कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम करना शुरु किया और इसके बाद दोनों में काफी नजदीकियां बढ़ गईं। आपको बता दें कि लॉरेन सांचेस की उम्र 53 साल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+