Amazon Diwali Sale Offer: इस दिवाली खरीदें घर सजाने का सामान और पाएं 75% डिस्काउंट

नई दिल्ली। कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है। दिवाली में लोग अपने घरों को खूब सजाते हैं। दिवाली से एक दिन पहले धनतेरस पर लोग कुछ न कुछ खरीददारी भी करते हैं। अगर आप भी अपने घर को सस्ते में सजाना चाहते हैं तो आपके पास ऑनलाइन शॉपिंग एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए आप 4 अक्टूबर से शुरू होने वाली अमेजन ग्रेट इंडिया फेस्टिविल सेल से भी घर को सजाने की चीजों खरीद सकते हैं। इस सेल में अमेजन घर को सजाने की चीजों पर 75 फीसदी तक की छूट दे रहा है। वहीं अगर आप लाइट्स खरीदना चाहते हैं तो 55 फीसदी तक की छूट पर आप यहां से लाइट्स भी खरीद सकते हैं। तो इस सेल में अमेजन पर जरूर जाएं और अगर आपको अपना घर सजाने की कोई चीज पसंद आए तो तुरंत खरीद लें।

बेडशीट्स पर भी है भारी छूट

बेडशीट्स पर भी है भारी छूट

अमेजन की इस सेल में बेडशीट्स पर भी 60 फीसदी तक की छूट मिल रही है और साथ ही पर्दों पर भी 60 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। आपको बता दें कि कंपनी की यह दूसरी सेल 4 अक्टूबर से शुरू होगी और 8 अक्टूबर को खत्म होगी। हाल ही में लगभग सभी ऑनलाइन कंपनियों की सेल लगी थी, जिनमें अमेजन भी शामिल थी। अब अमेजन दोबारा से सेल लगाने वाली है। हाल ही में लगी सेल को अमेजन ने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का नाम दिया था और इस बार की ऑनलाइन सेल को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का नाम ही दिया है। अपनी पिछली सेल को कंपनी ने सबसे बड़ा शॉपिंग इवेंट बताया है। अब कंपनी अपनी उस सफलता को दोहराना चाहती है। इसीलिए कंपनी ने दोबारा यह सेल आयोजित करने का फैसला किया है।

ऐसे मिलेगा 15 फीसदी कैशबैक

ऐसे मिलेगा 15 फीसदी कैशबैक

5 दिनों तक चलने वाली इस सेल में अगर आप अमेजन से कोई सामान खरीदते हैं और सिटीबैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो आपको अतिरिक्त 10 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। अगर आप इस सेल में अमेजन के मोबाइल वॉलेट अमेजन पे से भुगतान करते हैं तो आपको 15 फीसदी का कैशबैक मिलेगा।

10 करोड़ प्रोडक्ट पर मिलेंगे ऑफर

10 करोड़ प्रोडक्ट पर मिलेंगे ऑफर

कंपनी ने यह कहा है कि इस सेल के दौरान करीब 10 करोड़ ऐसे प्रोडक्ट होंगे, जो ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर के तहत सस्ते में उपलब्ध होंगे। अमेजन के अनुसार इस सेल में सैमसंग, सोनी, एचपी, एलजी, नोकिया और ऐप्पल ब्रांड पर धमाकेदार ऑफर मिलेगा। ग्राहकों को बिना ब्याज के ईएमआई का भी ऑफर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+