अमेजन के CEO की कर्मचारियों को दो टूक, ऑफिस काम करने आईए, नहीं तो..
कोरोना काल में कई कंपनियों ने वर्क फ्रॉम हो यानि घर से काम करने की सुविधा की शुरुआत की थी। कंपनियों की इस पहल का कर्मचारियों ने स्वागत किया था। बड़ी संख्या में कर्मचारी घर से काम कर रहे थे। लेकिन पिछले कुछ समय से कंपनियां अब कर्मचारियों को वापस ऑफिस आने के लिए कह रही हैं। अमेजन ने भी अपने कर्मचारियों को ऑफिस आने का अल्टिमेटम दे दिया है।
अमेजन के चीफ एग्जेक्युटिव ऑफिसर एंडी जेसी ने कंपनी के कर्मचारियों को साफ तौर पर कह दिया है कि वह ऑफिस में आकर काम करना शूरू करें अन्यथा चीजें आपके पक्ष में नहीं जा सकती हैं। ऑनलाइन पोर्टल इंसाइडर की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।

अमेजन ने मई माह में कहा था कि कर्मचारियों को हफ्ते में तीन दिन ऑफिस आना होगा। कंपनी की नीति की वजह से कई कर्मचारी खुश नहीं थे। कंपनी के निर्देश को कई कर्मचारी गंभीरता से नहीं ले रहे थे, जिसके बाद जेसी ने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि जो लोग इस महीने कंपनी के निर्देश का पालन नहीं करते हैं वो नौकरी गंवा सकते हैं।
पिछले महीने ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी के तीन दिन ऑफिस आने के निर्देश का पालन करने के लिए कुछ कर्मचारियों को दूसरे शहर में शिफ्ट होना पड़ सकता है। गौर करने वाली बात है कि अमेजन ने पिछले दिनों में 27 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था।
सिएटल स्थित कंपनी के मुख्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों ने कंपनी की नई नीति का विरोध करते हुए मई माह में वॉक ऑफ किया था। इंसाइडर को अमेजन की ओर से किए गए एक ईमेल में इस रिपोर्ट को खारिज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications