इस शख्‍स की अमीरी में हुआ रिकॉर्डतोड़ इजाफा, एक दिन में कमाए 97,000 करोड़ रुपये

नई दिल्‍ली। अमेजन के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) जेफ बेजोस के लिए 20 जुलाई सोमवार का दिन बेहद खास रहा और सिर्फ एक दिन में उनकी संपत्ति में 13 अरब डॉलर (97200 करोड़ रुपए) का इजाफा हो गया है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इनकी कंपनी और ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन के शेयरो में सोमवार को 7.9 फीसदी की जोरदार बढ़त देखी गई है। ऑनलाइन शॉपिंग में इस साल अब तक 73 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है। 56 वर्षीय बेजोस की संपत्ति इस इजाफे के साथ ही 189.3 अरब डॉलर के लेवल पर पहुंच गई है। जेफ बेजोस की अमीरी का यह आंकड़ा इसलिए भी उल्लेखनीय है क्योंकि अमेरिका गहरी मंदी के दौर से गुजर रहा है।

इस शख्‍स की अमीरी में हुआ रिकॉर्डतोड़ इजाफा, एक दिन में कमाए 97,000 करोड़ रुपये

बेजोस इस साल पहले ही 74.4 बिलियन डॉलर की कमाई कर चुके हैं. बेजोस की पूर्व पत्नी मैकिंजी बेजोस भी अपनी कमाई में इस साल 4.6 बिलियन डॉलर का इजाफा करके विश्व के सबसे अमीरों की सूची में 13वें स्थान पर पहुंच चुकी हैं। सबसे अमीर महिलाओं की सूची में वो लॉरियल की उत्तराधिकारी फ्रांकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स के बाद दूसरे स्थान पर हैं। टेस्ला के मुखिया एलन मस्क भी सोमवार को चमक उठे, क्योंकि टेस्ला का स्टॉक कमाई की रिपोर्ट्स में 9.5 फीसदी बढ़ गया था।

मस्क की कुल संपत्ति 5 मिलियन डॉलर बढ़ गई और वो 74.2 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ के साथ दुनियां के पांचवें सबसे अमीर आदमी बन गए। स्टॉक मार्केट में टेस्ला के इस उछाल ने कंपनी की वैल्यू में 305.6 बिलियन डॉलर जोड़ दिए, जिसके चलते उसने टोयोटा का 100 बिलियन डॉलर से पीछे छोड़ दिया। टोयोटा हाल ही तक विश्व की सबसे ज्यादा कीमत वाली मोटर कंपनी थी, लेकिन मस्क की इलेक्ट्रिक कार की पहल ने उसे अपनी जगह से हिला दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+