आने वाले दिनों में बंद हो जाएंगे ATM, क्रेडिट और डेबिट कार्ड: अमिताभ कांत
अमिताभ कांत ने कहा है कि मोबाइल वॉलेट्स और बायोमेट्रिक लेनदेन के कारण आने वाले दिनों में देशभर के एटीएम बंद हो जाएंगे। वहीं क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स का चलन भी बंद हो जाएंगे।
नई दिल्ली। आने वाले दिनों में देशभर के एटीएम बंद हो जाएंगे। सारे क्रेडिट कार्ड्स और डेबिट कार्ड्स भी खत्म हो जाएंगे। जी हां ये दावा कर रहे हैं नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत। अमिताभ कांत ने कहा है कि मोबाइल वॉलेट्स और बायोमेट्रिक लेनदेन के कारण आने वाले दिनों में देशभर के एटीएम बंद हो जाएंगे। वहीं क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स का चलन भी बंद हो जाएंगे।

अमिताभ कांत का कहना है कि भारत में प्रौद्योगिकी के बढ़ते प्रसार के की वजह से आने वाले दिनों में डिजिटल लेनदेन मोबाइल वॉलेट्स और बायोमेट्रिक माध्यमों के जरिए होने लगेगा। लोगों को इसकी आदत हो जाएंगी और एटीएम, क्रेडिट, डेबिट कार्ड्स के चलन खत्म हो जाएंगे।
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की व्यापार और निवेश सेवा सुविधाएं के लॉचिंग के मौके पर अमिताभ कांत ने कहा कि भारत में फिजिकल बैंकिंग लगभग समाप्त हो चुकी है। वहीं लोग अब डिजिटल पेमेंट को अपना रहे है। उनके मुताबिक अगले तीन-चार सालों में डिजिटल लेनदेन मोबाइल वॉलेट और बायोमीट्रिक माध्यमों से ही होगा और एटीएम, क्रेडिट, डेबिट कार्ड्स का चलन पूरी तरह खत्म हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में आर्थिक मंदी के बावजूद भारत का विकास दर 7.6 प्रतिशत रहा जो एक शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि भारत सस्ती इंजीनियरिंग का केंद्र है। जिसकी वजह से यहां कंपनियां आकर्षित होती है। उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक प्रद्योगिकी को अपनाने की सलाह दी।












Click it and Unblock the Notifications