Akasa Air को बड़ा झटका! अचानक 43 पायलटों का रिजाइन, 600-700 फ्लाइट्स कम करने की तैयारी
शेयर मार्केट में बिग बुल के नाम से मशहूर राकेश झुनझुनवाला की एयरलाइन कंपनी अकासा एयर को बड़ा झटका लगा है। एयरलाइन के 43 पायलटों ने अचानक इस्तीफा दे दिया। जिसके कारण एयरलाइन के सिर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। मजबूरन एयरलाइन को अपनी 600 से 700 फ्लाइट्स सितंबर में कैंसिल करनी पड़ रही है।
एयरलाइन की मानें तो कंपनी में रिजाइन करने वाले ज्यादातर पायलटों ने अपना नोटिस पीरियड भी पूरा नहीं किया है। जिसकी वजह से फ्लाइट्स में कटौती करनी पड रही है। वहीं, यात्रियों के गुस्से का सामना भी करना पड़ रहा है।

कंपनी ने मांगा मुआवजे
उधर, अब एयरलाइन ने पायलटों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए करोडो रुपए के मुआवजे की मांग की है। कंपनी ने फ्लाइट कैंसिल होने और रेवेन्यू घाटे को देखते हुए बिना नोटिस पीरियड सर्व किए जाने वाले पायलटों के खिलाफ करीब 22 करोड़ रुपए का दावा ठोका है।
क्या बंद हो सकती है कंपनी?
सीईओ विनय दुबे ने मंगलवार देर रात एक ईमेल में कर्मचारियों से कहा कि एयरलाइन स्थिर परिचालन सुनिश्चित करने के लिए अल्पावधि में बाजार हिस्सेदारी छोड़ देगी। यह घटनाक्रम कंपनी द्वारा यह कहे जाने के कुछ ही दिन बाद आया है कि उसने "पायलटों के छोटे समूह" के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है, जो अपनी नोटिस अवधि पूरी किए बिना चले गए थे।
दुबे ने ईमेल में यह भी कहा कि जब पायलटों के एक छोटे समूह ने अपने कर्तव्यों को ऐसे ही छोड़ दिया और अपनी अनिवार्य नोटिस अवधि को पूरा किए बिना चले गए, तो इससे जुलाई और सितंबर के बीच उड़ानों में व्यवधान पड़ा, जिससे लास्ट मोमेंट में कैंसिलेशन करना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि पायलटों के बाहर निकलने के बाद कंपनी 'बंद' हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications