Airtel का बेहतरीन प्लान, मात्र 65 रू में 1GB डेटा के साथ बेहतरीन ऑफर्स

नई दिल्ली। टेलिकॉम कंपनियों के बीच चल रही पाइस वॉर के बीच देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने एक और धमाका किया है। एयरटेल एक और बेहतरीन प्लान लेकर आई है। इस प्लान में आपको मात्र 65 रुपए में महीने भर के लिए इंटरनेट की सुविधा मिल जाएगी। कंपनी ने 65 रुपए में 1जीबी डेटा प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में आपको 28 दिनों के लिए 1 जीबी डेटा मिलेगा। कंपनी ने इस प्लान को अपने 2जी और 3जी कस्टमर्स को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया है। ये प्लान ऐसे लोगों के लिए बेस्ट है जो कम इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।

एयरटेल का नया प्लान-मात्र 65 रू में महीनेभर इंटरनेट

एयरटेल का नया प्लान-मात्र 65 रू में महीनेभर इंटरनेट

एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को 1जीबी डेटा मिलता है। ये 1GB डेटा 2G/3G में मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। ये प्लान कम इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए बेस्ट है। इस प्लान में यूजर्स के डेली लिमिट पर कोई रोक नहीं है। आप जितना चाहे उतना इस्तेमाल कर सकते है। आपको 28 दिनों के लिए 1जीबी डेटा दी गई है, हालांकि इस प्लान में यूजर्स को कोई डेली लिमिट नहीं दी गई है। इतना ही नहीं यूजर को 4G डेटा भी नहीं मिलेगा।

कॉलिंग के साथ एयरटेल का बेस्ट प्लान

कॉलिंग के साथ एयरटेल का बेस्ट प्लान

जहां 64 रुपए के प्लान में यूजर्स को कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलती है, वहीं एयरटेल के पास ऐसा भी प्लान हैं, जिसमें यूजर्स को डेटा के साथ-साथ कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। इस प्लान में आपको 93 रुपए में 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 1GB हाई स्पीड डेटा भी मिलता है। वहीं एयरटेल के 149 रूपए के प्लान में आपको अनलमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग में कॉलिंग की सुविधा के साथ-साथ रोजाना 100 एसएमएस और रोजाना 1GB हाई स्पीड डेटा भी मिलता है।

 जियो के प्लान से सीधी टक्कर

जियो के प्लान से सीधी टक्कर

एयरटेल के इस 64 रूपए का प्लान रिलायंस जियो के 51 रूपए के प्लान से सीधा टक्कर ले रहा है। जियो के 51 रूपए के प्लान में यूजर्स को 3जीबी डेटा मिलता है। हालांकि ये प्लान जियो का एडऑन पैक है। जिसकी वैधतता उतनी ही होगी जितनी की आपके इस प्लान को एक्टिवेट करने पर होगी। हालांकि डेटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट अनलिमिटेड चलता रहेगा लेकिन स्पीड 64kbps की रह जाएगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+