जियो से टक्कर लेने के लिए इस कंपनी ने पेश किया 49 रु. वाला प्लान, जानिए क्या हैं फायदे

नई दिल्ली। टेलिकॉम की दुनिया में रिलायंस जियो के आने के बाद से कड़ी प्रतिस्पर्धा आ गई है। कंपनियों के बीच प्राइस वॉर शुरू हो गया है। इस प्राइस वॉर का फायदा यूजर्स को हो रहा है। जियो के 52 रुपए के प्लान के टक्कर में अब एयरटेल ने नया प्लान पेश किया है। देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए 49 रुपए का प्लान पेश किया है। हम आपको बता रहे हैं कि इस प्लान में क्या-क्या मिलेगा और ये प्लान जियो के 52 रुपए के प्लान से कितना बेहतर है?

जियो के टक्कर में एयरटेल का 49 रुपए का प्लान

जियो के टक्कर में एयरटेल का 49 रुपए का प्लान

लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए टेलीकॉम कंपनियां इन दिनों कीफायती ऑफर्स दे रही हैं। इसी के तहत एयरटेल ने 49 रुपए का प्लान पेश किया है। इस प्लान में आपको 1 जीबी डेटा 3 जी/4जी स्पीड से मिलेगी।

एयरटेल का प्लान में क्या-क्या

एयरटेल का प्लान में क्या-क्या

एयरटेल के 49 रुपए के प्लान में आपको 1 जीबी डेटा मिल रहा है। इस प्लान की वैधता 1 दिन की है। अगर आपको ये प्लान लेना है तो आपको ‘माई एयरटेल एप्लीकेशन' पर जाना होगा। ये प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए है। माई एयरटेल पर डाटा सेक्शन व्यू बेस्ट ऑफर्स का ऑप्शन चुनने पर आप इस ऑप्शन को चुन सकते हैं।

 1जीबी डेटा वाले प्लान

1जीबी डेटा वाले प्लान

एयरटेल इस प्लान के तहत आपको 1 जीबी डेटा दे रही है। इसक प्लान के अलावा आपको 149 रुपए वाले प्लान में भी 1 जीबी डेटा मिलती है, हालांकि उसकी वैधता 7 दिनों की है। वहीं एयरटेल के 98 रुपए के प्लान में भी आपको 1 जीबी डेटा मिलती है।

 जियो Vs एयरटेल

जियो Vs एयरटेल

आपको बता दें कि जियो के 52 रुपए के प्लान में आपको 1.05 जीबी डेटा मिलती है। साथ ही साथ जियो आपको इस प्लान में वॉइस कॉल्स और फ्री मैसेज की सुविधा देता है और इसकी वैधता भी 7 दिन की है। वहीं एयरटेल के प्लान में आपको 1 दिन के 1जीबी डेटा मिल रहा है।

 कहां मिलेगा ऑफर

कहां मिलेगा ऑफर

एयरटेल का नया 49 रुपए के प्लान अभी सिर्फ चुनिंदा मोबाइल यूज़र के लिए उपलब्ध है। इस प्लान को अभी चुनिंदा सर्कल में पेश किया गया है। एयरटेल ने इस प्लान को अपने ग्राहकों पर पकड़ बनाए रखने के लिए पेश किया है। हालांकि इससे बेहतर कई प्लान पहले से कंपनी के पास हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+