एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया, Jio यूजर्स को झटका,1 दिसंबर से महंगा होगा रिचार्ज, 35% बढ़ सकते हैं रिचार्ज के दाम

नई दिल्ली। Airtel, Vodafone-Idea, Reliance Jio, BSNL के ग्राहकों को जोरदार झटका लगा है। पहले रिलायंस जियो ने अपनी फ्री कॉलिंग बंद की और अब रिचार्ज प्लान महंगे करने जा रहा है। 1 दिसंबर से टेलिकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान महंगे होने जा रहे हैं। 1 दिसंबर से मोबाइल फोन से बात करना महंगा हो सकता है। 1 दिसंबर से मोबाइल यूजर्स को कॉलिंग के साथ-साथ इंटरनेट का इस्तेमाल करना भी महंगा हो जाएगा। ऐसे में सबके मन में यहीं सवाल है कि आखिर टैरिफ प्लान की कीमत में कितने की बढ़ोतरी होगी।

 1 दिसंबर से मोहाइल फोन से बात करना महंगा

1 दिसंबर से मोहाइल फोन से बात करना महंगा

टेलिकॉम कंपनियों ने 1 दिसंबर से टैरिफ प्लान महंगे करने का फैसला किया है। टेलिकॉम कंपनियों ने 14 साल पुराने एडजेस्टेड ग्रास रेवेन्यू (एजीआर) के मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद घाटे की भरपाई करने के लिए रिचार्ज प्लान की कीमत में बढ़ोतरी का फैसला किया। दरअसल सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक टेलीकॉम कंपनियों पर देनदारी का दबाव बढ़ गया है, जिसकी वजह से कंपनियों ने टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी का फैसला कर लिया।

 कितना महंगा होगा प्लान

कितना महंगा होगा प्लान

भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने पहले से ऐलान कर दिया है कि 1 दिसंबर 2019 से वो अपने टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी करने जा रहे हैं। हालांकि कंपनियों की ओर से नए प्लान की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इकोनॉमिक टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक, दूरसंचार कंपनियां मोबाइल टैरिफ में 35 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं। एयरटेल ने कहा है कि नई तकनीक लगाने के लिए ज्‍यादा निवेश की जरूरत है, इसलिए टैरिफ बढ़ाया जाएगा। माना जा रहा है कि प्लान में 35 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में जो प्लान इस वक्त 100 रुपए में मिल रहा है, वो 1 दिसंबर से 135 रुपए में मिलेगा।

 कम हो सकती है डोटा, SMS की सर्विस

कम हो सकती है डोटा, SMS की सर्विस


हालांकि कुछ रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि टेलिकॉम कंपनियों ग्राहकों को खोने के चलते टैरिफ प्लान को महंगा करने के बजाए प्लान में बदलाव कर सकती है और डेटा, SMS, वॉयस कॉलिंग जैसी सर्विसेज में कटौती कर सकती है। आपको उसी प्लान में पह ले से कम डेटा मिलेगा या फिर फ्री SMS की सुविधा खत्म कर दी जाएगी। हालांकि सभी कंपनियों ने अभी इस बारे में पूरी तस्वीर साफ नहीं की है। वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने कहा कि वह टैरिफ में बढ़ोतरी करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+