आखिरी मौका: Airtel यूजर्स आज ही रिचार्ज कर बचा सकते हैं 500 रुपए, कल से लगेगा जोर का झटका
नई दिल्ली, 25 नवंबर। अगर आप एयरटेल के यूजर्स हैं तो आपके लिए झटके वाली खबर है। 6 नवंबर से एयरटेल( Airtel) के प्लान महंगे होने जा रहे हैं। एयरटेल रिचार्ज प्लान 25 फीसदी तक महंगे हो जाएंगे। टेलीकॉम कंपनी ने हाल ही में अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान को महंगा करने का ऐलान किया है। 26 नवंबर से नया टैरिफ प्लान लागू हो जाएगा। कल यानी शुक्रवार से प्लान 25 फीसदी तक महंगे हो जाएंगे। ऐसे में आपके पास आज रात 12 बजे तक का मौका है रिचार्ज प्लान पर 500 रुपए तक बचाने का। कल से आपको रिचार्ज के लिए अधिक पैसे खर्च करने होंगे।

एयरटेल प्लान होंगे महंगे
एयरटेल ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमतों में इजाफा कर दिया है। 26 नवंबर से नए टैरिफ प्लान लागू हो जाएंगे, जिसके बाद कॉलिंग के साथ ही डेटा प्लान के लिएआपको अधिक खर्च करना होगा। एयरटेल ने अपने सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान के साथ-साथ अधिकांश डेटा और कॉलिंग के साथ-साथ टॉप अप प्लान को महंगा कर दिया है। अगर आप थोड़ी बचत करना चाहते हैं तो आज ही अपना प्लान रिचार्ज करवाएं । आज रात 12 बजे तक अगर आप अपना प्लान रिचार्ज करते हैं तो आप 500 रुपए तक बचा सकते हैं।

आज ही रिचार्ज करवा कर बचाएं 500 रुपए
26 नवंबर से एयरटेल का नया टैरिफ प्लान लागू हो जाएगा। अगर आप आज ही लॉगटर्म प्लान यानी सालान रिचार्ज प्लान लेते है तो आप 500 रुपए तक की बचत कर सकते हैं। एयरटेल का लॉगटर्म प्लान आज तक आपको 2498 रुपए में मिलेगा, लेकिन कल से इस प्लान के लिए आपको 2999 रुपए चुकाने होंगे। ऐसे में अगर आप आज इस प्लान को रिचार्ज करवाते हैं तो आप 500 रुपए तक बचा सकते हैं। इस प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग , रोजाना 100 SMS और रोज 2जीबी डेटा का ऑफर मिलता है।

इन प्लान को रिचार्ज कर बता सकते हैं 500 रुपए
एयरटेल के एनुअल 2498रुपए और 1498 रुपए का प्लान रिचार्ज करवा कर आप न केवल सालभर रिचार्ज के झंझट से बच जाएंगे बल्कि 500 रुपए तक की बचत भी होगी। 1498 रुपए वाला प्लान कल से 1799 रुपए में मिलेगा। आपको इस प्लान में 365 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और 24 जीबी डेटा मिलता है।

कितना महंगा हुआ प्लान
एयरटेल ने अपने सभी रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ा दी हैष अब आपको न्यूनतम 79 रुपए वाला प्लान 99 रुपए का मिलेगा। वहीं 28 दिनों की वैधता वाले 149 रुपए, 219 रुपए, 249 रुपए, 298 रुपए वाले प्लान्स अब क्रमश 179 रुपए, 265रुपए, 299 रुपए, 359 रुपए में मिलेगा। वहीं 56 दिनों की वैधता वाले 399 रुपए, 449 रुपए वाले प्लान अब क्रमश 479 रुपए और 549 रुपए में मिलेंगे। इसके अलावा 84 दिनों की वैधता वाले 379 रुपए, 598 रुपए और 698 रुपए वाले प्लान्स अब 455 रुपए, 719 रुपए, 839 रुपए में मिलेंगे।
एक और बैंक का विलय, जानिए ग्राहकों के पैसे का क्या होगा, क्यों पड़ी जरूरत ?












Click it and Unblock the Notifications