रिलायंस जियो को मिलेगी टक्कर, एयरटेल ला रहा है VoLTE सेवा
नई दिल्ली। रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने कमर कस ली है। अगले सप्ताह से एयरटेल VoLTE तकनीक शुरू करने वाला है। कंपनी का टारगेट है कि साल के अंत तक देश भर में यह सेवा उपलब्ध हो जाए। सुनील मित्तल (एयरटेल) अपने इस अहम कदम से मुकेश अंबानी (रिलायंस जियो) से लोहा लेंगे।

आपको बता दें कि वॉइस ओवर एलटीई (VoLTE) तकनीक से हाई डेफिनिशन कॉलिंग की जाती है, जिसकी वजह से आवाज एकदम साफ सुनाई देती है। आपको बता दें इसमें कॉलिंग के लिए भी वही नेटवर्क इस्तेमाल किया जाता है, जिसका इस्तेमाल डेटा के लिए किया जाता है। रिलायंस जियो ने अपनी आकर्षक सेवाएं देकर साल भर में 13 करोड़ से भी अधिक ग्राहक बना लिए हैं, जिससे एयरटेल काफी डरी हुई है।
वॉइस ओवर एलटीई सेवा को सबसे पहले मुंबई में लॉन्च किया जाएगा, जिसके बाद इसे कोलकाता और अन्य मेट्रो शहरों में लॉन्च किया जाएगा। इसे लेकर एयरटेल की तरफ से 3-4 बड़े शहरों में पिछले महीनों में ट्रायल भी किया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि कुछ ग्राहकों को अपने फोन पर वॉइस ओवर एलटीई सेवा एक्टिवेट करने के लिए मैसेज भी भेजा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications