एयरटेल का 'मॉनसून ऑफर', क्लेम करिए और पाइए 30 जीबी डाटा फ्री

मॉनसून ऑफर के तहत पोस्टपेड ग्राहकों को हर महीने के हिसाब से 10GB डाटा तीन महीने तक मुफ्त में मिलेगा।

नई दिल्ली। एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए मॉनसून सरप्राइज ऑफर लॉन्च किया है जिसके तहत कंपनी 1 जुलाई से तीन महीने तक 30GB 4जी डाटा फ्री में देगी।

एयरटेल का मॉनसून ऑफर

एयरटेल का मॉनसून ऑफर

एयरटेल की तरफ से मॉनसून ऑफर के तहत पोस्टपेड ग्राहकों को हर महीने के हिसाब से 10GB डाटा तीन महीने तक मुफ्त में मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरटेल ने ग्राहकों को इस ऑफर की जानकारी ई-मेल के जरिए दी है। इस ऑफर को पाने के लिए कस्टमर्स को माई एयरटेल ऑफर में जाकर क्लेम करना होगा।

हॉलिडे सरप्राइज ऑफर को बढ़ाया गया

हॉलिडे सरप्राइज ऑफर को बढ़ाया गया

खबरों के मुताबिक एयरटेल ने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए अपने हॉलिडे सरप्राइज ऑफर को तीन महीने तक और बढ़ा दिया है और उसी को मॉनसून ऑफर का नाम दिया गया है। ऐसा लगता है कि एयरटेल ने ये ऑफर सीधे तौर पर जियो के ऑफर जियो धन धना धन को चुनौती देने के लिए पेश किया है। जो भी हो एयरटेल और जियो की टक्कर में कस्टमर्स को तो फायदा ही हो रहा है।

एयरटेल का ऑफर पर ऑफर

एयरटेल का ऑफर पर ऑफर

एयरटेल को रिलायंस जियो के आने की वजह से काफी अधिक नुकसान हुआ है। अब कंपनी अपने इस नुकसान की भरपाई करने के लिए ग्राहकों को एक से बढ़कर एक आकर्षक ऑफर दे रही है ताकि अधिक से अधिक लोग उससे जुड़ सकें।कुछ समय पहले ही एयरटेल ने ब्रॉडबैंड कनेक्शन से लिंक किए गए पोस्टपेड नंबर और डीटीएच सेवा के लिए हर महीने अतिरिक्त 5 जीबी डेटा देने का ऑफर शुरू किया था। कंपनी ने अपने इस ऑफर को माईहोम नाम दिया था। अब कंपनी ने यह डेटा दोगुना कर के 10 जीबी प्रति माह कर दिया है। यह फायदा हर उस शख्स को मिलेगा, जो पोस्टपेड कनेक्शन और डिजिटल टीवी कनेक्शन को एयरटेल ब्रॉडबैंड से लिंक करेगा।

जियो को टक्कर देने की है योजना

जियो को टक्कर देने की है योजना

दरअसल, रिलायंस जियो जल्द ही आपना ब्रॉडबैंड लाने वाला है, जिसका ट्रायल भी शुरू हो चुका है। एयरटेल इसी से डरा हुआ है कि कहीं मोबाइल की तरह ही उसके ब्रॉडबैंड से भी लोग रिलायंस जियो की ओर न चले जाएं। इसी के चलते एयरटेल की तरफ से अपने ब्रॉडबैंड कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए वह कई प्रमोशनल ऑफर दे रहा है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+