BSNL और आइडिया के बाद अब Airtel ने पेश किया 75 रु वाला प्लान, 1GB डेटा के साथ फ्री कॉलिंग, जानें किसका प्लान बेस्ट

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने Idea और BSNL के जवाब में 75 रुपए का नया प्लान लॉन्च किया है। सबसे पहले आपको बता दें कि पहले आइडिया और फिर हाल ही में BSNL ने यूजर्स को लुभाने के लिए 75 रुपए का प्लान पेश किया। ऐसे में इन कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए एयरटेल ने बड़ा दांव खेला और 75 रुपए का नया प्लान लॉन्च कर दिया। आइए जानें आपको एयरटेल के इस प्लान में क्या सब मिल रहा है और तीनों कंपनियों के प्लान में से किसका प्लान बेस्ट है।

 एयरटेल का नया 75 रुपए वाला प्लान

एयरटेल का नया 75 रुपए वाला प्लान

Airtel के इस नए 75 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 28 दिनों के लिए 1 जीबी डेटा मिल रहा है। इस के साथ फ्री वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा भी मिल रही है। इस प्लान के तहत एक जीबी डेटा के साथ 300 मिनट लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ 100 एसएमएस भी मिल रहे है। प्लान की वैधता 28 दिन की है। अगर प्लान के तहत आपका डेटा लिमिट खत्म हो गया तो आपको अतिरिक्त डेटा के लिए पैसे चुकाने होंगे।

 आइडिया के प्लान को टक्कर

आइडिया के प्लान को टक्कर

आपको बता दें कि माना जा रहा है कि एयरटेल का 75 रुपए का प्लान आइडिया के 75 रुपए वाले प्लान को टक्कर देगा। वहीं जियो के 98 रुपए वाले प्लान को भी इससे टक्कर मिलेगी। जियो के 98 वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ 2 जीबी इंटरनेट भी दे रही है।

 किसका प्लान सबसे बेहतर

किसका प्लान सबसे बेहतर

अगर प्लान की तुलना करें तो 75 रुपए वाले नए एयरटेल प्रीपेड पैक से आइडिया के 75 रुपए वाले पैक को चुनौती मिलेगी। आइडिया के 75 रुपए वाले प्लान में 1 जीबी 2जी/3जी/4जी डेटा, 300 मिनट वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस मिलते हैं। इस पैक की वैधता भी 28 दिन है। वहीं बीएसएनएल के 75 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 10जीबी डेटा मिल रही है, लेकिन ये प्लान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्किल के लिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+