Airtel का सबसे सस्ता 3GB प्लान, मात्र 181 रुपए में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ बहुत कुछ

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के आने के बाद से बाकी के टेलिकॉम कंपनियों के लिए अपने कस्टमर बेस को बनाए रखना मुश्किल हो गया है। टेलीकॉम कंपनियों के बीच जारी प्रतिस्पर्धा से ग्राहकों को फायदा हो रहा है। टेलिकॉम कंपनियां एक के बाद एक ऑफर पेश कर रही है। इसी के तहत टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने भी नया प्लान पेश किया है। नए प्लान में आपको 181 रुपए में 3जीबी डेटा के साथ-साथ आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस जैसी तमाम सुविधाएं मिलती है।

 एयरटेल का नया प्लान

एयरटेल का नया प्लान

टेलीकॉम कंपनियों के बीच चल रही प्रतिस्पर्धा के चलते Airtel ने एक और नया प्लान पेश किया है। नए प्रीपेड पैक में यूजर्स को 3जीबी डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। एयरटेल के नए 181 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में यूज़र को हर दिन 3GB 2G/ 3G/ 4G डेटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 14 दिनों की है।

 सबसे सस्ता प्लान

सबसे सस्ता प्लान

एयरटेल का ये प्लान सबसे सस्ते प्लान के तौर पर जाना जाता है। जिसमें यूजर्स को इस्तेमाल करने के लिए कुल 42 जीबी डेटा मिलेगा। अगर 1जीबी डेटा की कीमत की बात करें तो ये 4.3 रुपए है। मतलब की ये प्लान हर दिन 3 जीबी डेटा के साथ आने वाले मार्केट के सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान में से एक है। प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मि लती है। हालांकि ये प्लान चुनिंदा सर्कल के लिए ही उपलब्ध है।

 जियो इफेक्ट में एयरटेल ने पेश किया प्लान

जियो इफेक्ट में एयरटेल ने पेश किया प्लान

दरअसल एयरटेल के इस प्लान को जियो के 198 रुपए वाले प्लान से सीधे-सीधे चुनौती मिल रही है। इस प्लान में यूजर्स को इस्तेमाल के लिए हर दिन 2 जीबी 4जी डेटा मिलता है। वहीं जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है। वहीं प्लान की वैधता भी एयरटेल के प्लान से दोगुनी है। जियो के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+