प्रीपेड यूजर्स के लिए एयरटेल लेकर आया 289 रु का शानदार प्लान, मिलेंगी अनलिमिटेड कॉल्स और बहुत कुछ
टेलीकॉम कंपनियों के बीच ज्यादा से ज्यादा यूजर्स बनाने की होड़ लगी है। इस प्रतिस्पर्धा के बीच सबसे ज्यादा फायदा भी यूजर्स को ही हो रहा है, जिन्हें लुभाने के लिए टेलीकॉम कंपनियां रोज नए-नए और सस्ते ऑफर लेकर आ रही हैं।

नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनियों के बीच ज्यादा से ज्यादा यूजर्स बनाने की होड़ लगी हुई है। इस प्रतिस्पर्धा के बीच सबसे ज्यादा फायदा भी यूजर्स को ही हो रहा है, जिन्हें लुभाने के लिए टेलीकॉम कंपनियां रोज नए-नए और सस्ते ऑफर लेकर आ रही हैं। एयरटेल भी यूजर्स को लुभाने के लिए एक नया प्लान लेकर आया है। ये नया प्लान 289 रुपये का है और प्रीपेड यूजर्स के लिए है। इस नए प्लान में यूजर्स को कई बढ़िया ऑफर मिलेंगे।

289 रु के प्लान में मिलेगा बहुत कुछ
एयरटेल के 289 रुपये वाले प्रीपेड प्लान से यूजर्स को कई फायदे होंगे। इस प्लान में एयरटेल यूजर्स को अनिलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स दे रहा है। अनलिमिटेड कॉल्स के साथ ही यूजर्स को डाटा भी भरपूर मिलेगा। 289 रुपये के प्लान में यूजर को एक दिन में एक जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। इस प्लान की वैलेडिटी 48 दिनों की है।

ज्यादा डाटा के लिए लें 299 रुपये का प्लान
एयरटेल का प्रीपेड यूजर्स के लिए एक और प्लान है जिसकी कीमत 299 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स मिलती हैं। इसके साथ ही इस प्लान में रोजाना 1.4GB 4G डाटा मिलता है।

10 रुपये में डाटा ज्यादा लेकिन वैलेडिटी कम
रोजाना 100 एसएमएस भी इस प्लान में आते है। इस प्लान की वैलेडिटी केवल 42 दिनों की है। यानि इस प्लान में यूजर्स को रोजाना .4GB डाटा ज्यादा मिलता है, लेकिन इसकी वैलेडिटी 6 दिन पहले ही खत्म हो जाती है। साथ ही इस प्लान में यूजर्स को 10 रुपये ज्यादा देने होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications