Airtel का नया धमाका, सिर्फ 93 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1GB डाटा
Recommended Video

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के 98 रुपये के प्लान को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने आज अपने 93 रुपये के प्लान में बड़ा बदलाव किया है। एयरटेल अब 93 रुपये के प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ 1GB डाटा दे रहा हैं। साथ ही यूजर्स को रोजाना 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे।

28 दिनों की है वैलिडिटी
एयरटेल के इस 93 रुपये प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। सबसे खास बात यह है कि एयरटेल के इस प्लान में लोकल, एसटीडी कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड फ्री रोमिंग कॉलिंग भी मिल रही है। एयरटेल का ये प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए है। लेकिन इस प्लान में सिर्फ एक दिक्कत है एयरटेल ये प्लान कुछ सलेक्टेड यूजर्स को ऑफर कर रहा है।

सिर्फ सलेक्टेड यूजर्स के लिए है ये प्लान
एयरटेल का ये प्लान सभी यूजर्स के लिए लागू नहीं है। इस प्लान का लाभ सिर्फ उन्हीं यूजर्स को मिलेगा जिन्हें myoffer सेक्शन में ये ऑफर शो करेगा। माय ऑफर देखने के लिए आपके एयरटेल के एप या फिर अपने फोन से *121# पर डायल करके भी देख सकते हैं।

जियो के 98 रुपये प्लान से होगा मुकाबला
एयरटेल के इस 93 रुपये प्लान का मार्केट में जियो के 98 रुपये के प्लान से मुकाबला करेगा। बता दें कि जियो अपने 98 रुपये के प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2GB डाटा ऑफर कर रहा है। साथ ही जियो अपने यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग भी ऑफर कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications