एयरटेल के ग्राहकों के लिए आया इंटरनेट का शानदार ऑफर
अगर आप भी एयरटेल के ग्राहक हैं तो इस दिवाली पर आपको एयरटेल का 1 जीबी 4जी डेटा महज 117 रुपए में मिलेगा।
नई दिल्ली। दिवाली पर एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए एक और ऑफर लेकर आया है। इस दिवाली पर आपको एयरटेल का 1 जीबी 4जी डेटा महज 117 रुपए में मिलेगा। दरअसल, कंपनी अपने 465 रुपए वाले डेटा पैक को 348 रुपए में दे रही है।

यह सुविधा सिर्फ उन लोगों को मिलेगी जिनके पास एयरटेल की तरफ से मैसेज आया है। इसके लिए ग्राहकों को 348 रुपए से रिचार्ज करने पर 3 जीबी इंटरनेट मिलेगा। आपको बता दें कि अब तक यह इंटरनेट पैक 465 रुपए में मिल रहा था।
इस इंटरनेट पैक की वैलिडिटी सामान्य पैक की तरह ही 28 दिनों की होगी। हालांकि, यह सिर्फ एक प्रमोशनल प्लान है, जो सिर्फ दिवाली सीजन के लिए है और बाद में इस पैक की कीमत दोबारा बढ़ जाएगी।
कैसे करें एक्टिवेट
इस नए ऑफर का फायदा उठाने के दो तरीके हैं। पहला ये कि आप यूएसएसडी कोड डालकर इसे एक्टिवेट कर लें और दूसरा आप अपने स्मार्टफोन के माय एयरटेल ऐप के जरिए इसे एक्टिवेट करें।
अपने मोबाइल से डायल करें *121*1# और इस प्लान को एक्टवेट कर लें। लेकिन ध्यान रहे कि इस प्रक्रिया के जरिए इस पैक को एक्टिवेट करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके फोन में पर्याप्त बैलेंस हो।
ऐप से कैसे करें एक्टिवेट
अगर आप अपने स्मार्टफोन में मौजूद माय एयरटेल ऐप के जरिए इसे एक्टिवेट करना चाहते हैं तो ऐप में जाकर स्पेशल ऑफर सेक्शन पर क्लिक करें। यहां पर आपको प्लान दिखने लगेगा तो get it पर क्लिक करें, जिसके बाद एक पॉपअप खुलेगा। जैसे ही आप पॉप अप को ok करेंगे आपका पैक एक्टिवेट हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications