लॉकडाउन के बीच 8 करोड़ प्रीपेड यूजर्स को एयरटेल ने दी बड़ी सौगात, वैद्यता बढ़ाई, मिलेगा मुफ्त बैलेंस

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। लॉकडाउन की वजह से लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं और बड़ा तबका ऐसा है जो आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने ग्राहको को बड़ी राहत दी है। एयरटेल ने ऐलान किया है कि वह कोरोना संकट के बीच गरीबों की मदद के लिए उनके प्री-पेड नंबर की वैद्यता को बढ़ा रहा है। एयरटेल ने अपने 80 मिलियन ग्राहकों के नंबर की वैद्यता को 17 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है। ऐसे में इन तमाम लोगों के नंबर पर इनकमिंग जारी रहेगी, बावजूद इसके कि उनके प्लान की वैद्यता खत्म हो गई हो।

48 घंटे में मिलेगा लाभ

48 घंटे में मिलेगा लाभ

इसके साथ ही एयरटेल ने अपने तमाम प्री-पेड ग्राहकों के मोबाइल नंबर को मुफ्त में रिचार्ज करने का फैसला लिया है। कंपनी की ओर से ऐलान किया गया है कि वह अपने सभी ग्राहकों को अतिरिक्त वैद्यता के अलावा उनके नंबर पर 10 का रिचार्ज भी करेगी। सभी 80 मिलियन प्रीपेड यूजर्स के नंबर को 10 रुपए से रिचार्ज किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल लोग अपने लोगों से संपर्क में बने रहने के लिए कर सकते हैं। लोग अपने संबंधियों और करीबियों को फोन कर सकते हैं और मैसेज कर सकते हैं। लोगों को इसका लाभ अगले 48 घंटे के भीतर मिल जाएगा।

भारत में बढ़ रहा है संक्रमण

भारत में बढ़ रहा है संक्रमण

बता दें कि कोरोना वायरस के चलते अबतक देश में 29 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1071 लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 92 नए मामले सामने आए है और चार लोगों की इस जानलेवा वायरस से मौत हुई है। बता दें कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के डॉ गंगा केटकर ने जानकारी दी है कि देश में अब तक कोरोना वायरस के 38,442 परीक्षण किए गए हैं। गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि गृह सचिव ने राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि वे फंसे हुए श्रमिकों के लिए भोजन और आश्रय सुनिश्चित करें।

दुनियाभर में लाखों लोग संक्रमित

दुनियाभर में लाखों लोग संक्रमित

गौरतलब है कि दुनिया में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या सात लाख 32 हजार हो चुकी है। 34,600 लोग दुनिया में इस वायरस से जान गंवा चुके हैं। ये वायरस चीन से शुरू हुआथा लेकिन वहां अब काफी काबू में है। इस समय ये इटली, फ्रांस, स्पेन, अमेरिका और इंग्लैंड जैसे मुल्कों में कहर बरपा रहा है। अमेरिका में इससे मरने वालों की संख्या 2489 हो चुकी है। चीन में इससे मरने वालों की कुल संख्या 3,304 है। इटली में 10,775 लोगों की मौत हुई है। स्पेन में 7340, इरान में 2640 और फ्रांस में 2606 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है। जर्मनी में 541, इंग्लैंड में 1228, बेल्जियम मे 513, स्विटजरलैंड में 312, नीदरलैंड 771, तुर्की में 131, ऑस्ट्रिया में 86, पुर्तगाल में 119, ब्राजील में 136, स्वीडन में 110, इंडोनेशिया में 122, इराक में 42 मौतें हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+