फिर डराने लगा कोरोना, फ्लाइट से सफर के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य, DGCA ने दिए सख्त निर्देश

फिर डराने लगा कोरोना, फ्लाइट से सफर के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य, कोविड प्रोटोकॉल को लेकर DGCA ने दिए सख्त निर्देश

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर फिर से सतर्कता और कोविड प्रोटोकॉल को लेकर सख्ती दिखने लगी है। फ्लाइट से सफर के दौरान अब यात्रियों को सही से मास्क पहनना होगा। वहीं एयरलाइंस को सेनिटाइजेशन का भी पालन करना होगा। डीजीसीए ने सभी एयरलाइंस को कोविड गाइडलाइंस को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं और कहा है कि सफर के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाए।

 Airlines have ensure that passengers are wearing face masks, fellow Covid Protocol throughout the journey: DGCA

एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। कोविड-19 मामलों में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए डीजीसीए ने एयरलाइंस कंपनियों के लिए नए निर्देश जारी किए गए हैं। डीजीसीए ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि फ्लाइट से सफर के दौरान यात्रियों के लिए सही ढंग से मास्क पहनना अनिवार्य है। वहीं विमानों को सही तरीके से सैनिटाइजेशन किया जाना भी जरूरी है। निर्देशों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि कई राज्यों में कोरोना के केस फिर से बढ़ने लगे हैं। राजधानी दिल्ली का सबसे बुरा हाल है। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में रोजाना नए केसों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने भी मास्क अनिवार्य कर दिय़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+