विस्तारा एयरलाइंस लाई 1149 रुपए में हवाई यात्रा का ऑफर, एयर एशिया 1490 रुपए में दे रहा टिकट

नई दिल्ली। एयर एशिया की तरफ से अपने ग्राहकों के लिए एक खास सेल शुरू की गई है। अगर आप भी हवाई यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो इस सेल का फायदा उठा सकते हैं। इस सेल में आप सिर्फ 1490 रुपए के शुरुआती किराए में ही हवाई यात्रा कर सकते हैं। कंपनी ने इस सेल को ईयर एंड ग्रैंड सेल का नाम दिया है। इस सेल के तहत अलग-अलग रूट पर किराया अलग-अलग है, लेकिन सबसे कम किराया 1490 रुपए का होगा। इस ऑफर के तहत आप 15 अक्टूबर तक टिकट बुक करा सकते हैं और अभी से लेकर 31 मार्च 2018 तक इस ऑफर के तहत यात्रा की जा सकती है। कंपनी अपने ग्राहकों की संख्या को बढ़ाने के लिए इस तरह के ऑफर ला रही है, ताकि वह अधिक से अधिक ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर सके। ऐसा नहीं है कि एयर एशिया अकेली ऐसी कंपनी है जो ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऑफर निकाल रही है, अन्य एयरलाइन कंपनियां भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक से एक ऑफर निकाल रही हैं।

विस्तारा एयरलाइंस लाई 1149 रुपए का ऑफर

विस्तारा एयरलाइंस लाई 1149 रुपए का ऑफर

इस फेस्टिव सीजन में एयर एशिया की सेल के बाद अब विस्तारा एयरलाइंस ने भी अपनी खास सेल शुरू कर दी है। इस सेल के तहत आपको 1149 रुपए में ही इकोनॉमी क्लास की टिकट मिल जाएगी। इतना ही नहीं, अगर आप प्रीमियम इकोनॉमी क्लास में सफर करना चाहते हैं तो भी आप सिर्फ 2099 रुपए में ही यात्रा कर सकते हैं।

सिर्फ दो दिन की सेल

सिर्फ दो दिन की सेल

विस्तारा एयरलाइंस की यह सेल सिर्फ दो दिन के लिए है। इसके तहत आप 11 अक्टूबर को रात 1 बजे से 13 अक्टूबर को रात 11.59 बजे तक टिकट बुक कर सकेंगे। इस ऑफर के तहत टिकट बुक करने पर आप 26 अक्टूबर 2017 से लेकर 24 मार्च 2018 तक के बीच यात्रा कर सकेंगे। इस सेल के तहत टिकट बुक कराने पर आप गोवा, पोर्ट ब्लेयर, लेह, जम्मू, श्रीनगर, कोच्चि, गुवाहाटी, अमृतसर, भुवनेश्वर, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु की यात्रा कर सकेंगे।

आखिर क्यों सस्ते टिकट देती हैं एयरलाइन कंपनियां?

आखिर क्यों सस्ते टिकट देती हैं एयरलाइन कंपनियां?

एयरलाइन कंपनियों की सेल देखते ही सबसे पहले लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर ये एयरलाइन कंपनियां इतने सस्ते टिकट क्यों देती हैं। लोग यह नहीं समझ पाते कि इन कंपनियों की कमाई कैसे होती है। दरअसल, कंपनी उन टिकटों को सेल में रखती है, जिन्हें ग्राहक कम बुक करते हैं। आपको बता दें कि विंडो सीट तो सभी को पंसद होती है, लेकिन कोई भी बीच की सीट में बैठना पसंद नहीं करता। कई बार ग्राहक एक फ्लाइट की टिकट छोड़कर अगली फ्लाइट की टिकट बुक करा लेते हैं, ताकि उन्हें विंडो सीट मिल सके। ऐसे में अक्सर ही फ्लाइट की कुछ सीटें खाली जाती हैं। एयरलाइन कंपनियां अपनी इन खाली सीटों की भरपाई के लिए इस तरह की सेल निकलती हैं, जिनसे ग्राहकों को तो फायदा होता ही है, साथ ही कंपनी की सीटें भी खाली नहीं जातीं और उन्हें भी फायदा होता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+