Air India अब कबाड़ बेचकर कमाएगी पैसा, ये है कंपनी की योजना
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया अपनी लागत को कम करने और कमाई में इजाफा करने का एक खास प्लान बना रही है। एयर इंडिया अपने कुछ हवाई अड्डों पर बिना इस्तेमाल वाले पार्किंग के स्थानों यानी हैंगरों को खाली करने की योजना बना रही है। एयरलाइन कंपनी वहां पर पड़े हुए कबाड़ को भी बेचने की योजना बना रही है, ताकि लागत में कटौती की जा सके।

पिछले महीने ही राजीव बंसल ने एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक का पद ग्रहण किया है। अब कंपनी सबसे पहले समय पर उड़ान परिचालन और ग्राहक सेवा को बेहतर बनाने की दिशा में काम करना चाहती है। इसी के तहत एयरलाइन कंपनी विभिन्न मदों में लागत कटौती करने में लगी हुई है। आपको बता दें कि इन दिनों एयर इंडिया के विनिवेस पर विचार चल रहा है।
राजीव बंसल ने कहा कि वह हवाईअड्डों के उन स्थानों को खाली करने की तैयारी में हैं, जिन पर कंपनी के कबाड़ पड़े हुए हैं। वह बोले कि हैंगरों में बहुत सारा ऐसा सामान पड़ा हुआ है, जिनका अब कोई इस्तेमाल नहीं होना है। यह स्थान बेवजह में घिरा हुआ है। उनके अनुसार इस कबाड़ को बेचकर पैसा कमाया जा सकता है और स्थान भी खाली हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications