Air India की बिक्री में कर्मचारियों को मिलेगा हिस्सा, 9617 कर्मचारियों को मिलेंगे 1 लाख से ज्यादा शेयर
नई दिल्ली। कर्ज में डूबी एयर इंडिया की 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही केंद्र सरकार ने एयर इंडिया के कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। Air India और एयर इंडिया एक्सप्रेस की हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में जुटी सरकार ने कर्मचारियों के लिए राहत भरी घोषणा की है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि कर्मचारियों की बकाया सैलरी और एरियर का भुगतान जल्द किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि नौ हजार से ज्यादा स्थायी कर्मचारियों को सरकार शेयर में हिस्सेदारी देगी।

हालांकि अगले 5 साल में 36 फीसदी स्थायी कर्मचारी रिटायर हो जाएंगे। केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा कि एएर इंडिया में हिस्सेदारी बिक्री के लिए 2018 में किए गए प्रयासों से सीख लेते हुए नई पेशकश की गई है। उस वक्त सरकार ने 76 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की पेशकश की, लेकिन उस वक्त एयर इंडिया को एक भी बोलीदाता नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications