Air India Sale: 18000 करोड़ की डील लेकिन सरकार को मिलेंगे सिर्फ 2700 करोड़
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर। Air India Disinvestment. सरकारी विमान कंपनी एयर इंडिया की घर वापसी हो गई है। 68 सालों के बाद एक बार फिर से एयर इंडिया टाटा समूह( Tata Group) के हाथों में लौट गई है। शुक्रवार को केंद्र सरकार ने इसकी जानकारी दी। लगातार चार कोशिशों के बाद आखिरकार एयर इंडिया की बिक्री की प्रक्रिया पूरी हुई और एक बार फिर से ये टाटा के पास लौट गई है। सबसे बड़ी बोली लगातार टाटा समूह ने एयर इंडिया को खरीद लिया है।

18000 करोड़ में बिका महराजा
टाटा समूह ने एयर इंडिया की नीलामी के लिए 18000 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी। जबकि स्पाइसजेट ने 15000 करोड़ की बोली लगाई। सबसे बड़ी बोली लगातार टाटा ने एयर इंडिया को खरीद लिया। आपको बता दें कि सरकार ने एयर इंडिया के लिए मिनिमम रिजर्व प्राइस 12906 करोड़ तय किया था, लेकिन लगातार घाटे में चल रहे एयर इंडिया का नेट वर्थ घटकर -32 हजार करोड़ पर पहुंच गया था।

सरकार को मिलेगा 2700 करोड़
एयर इंडिया की बिक्री जहां 18000 करोड़ रुपए में हुई तो वहीं सरकार को पेमंट के तौर पर मात्र 2700 करोड़ मिलेंगे। दरअसल एयरइंडिया पर भारी भरकम बोझ है। नीलामी की रकम में से 15300 करोड़ रुपए की राशि टाटा समूह एयर इंडिया के कर्ज को चुकाने में खर्च करेगी, जबकि बकाया 2700 रुपए करोड़ रुपए सरकार को देगी। DIPAM सचिव तुहीन कांत पांडेय ने खुद इसकी जानकारी दी और कहा कि जहां साल 2021 के मार्च तक एयर इंडिया का कर्ज 46262 करोड़ रुपए था । वहीं अगस्त 2021 तक ये कर्ज बढ़कर 61562 करोड़ पर पहुंच गया।

कर्मचारियों का क्या होगा
एयर इंडिया की बिक्री के बाद लोगों के मन में सवाल उठने लगा कि आखिर कर्मचारियों का क्या होगा। जिसके जवाब में सरकार ने साफ-साफ कहा कि एयर इंडिया कर्मचारियों के हितों का पूरा खयाल रखा जाएगा। उन्हें पूरी तरह सुरक्षित रखा जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि एयर इंडिया के किसी भी कर्मचारी की नौकरी नहीं जाएगी। सरकार ने कहा है कि अगले एक सालएयर इंडिया के किसी भी कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा। आपको बता दें कि एयरइंडिया के 12485 कर्मचारी हैं, जिसमें से 8085 परमानेंट इम्प्लॉय हैं, जबकि 1485 कर्मचारी एयर इंडिया एक्सप्रेस के हैं।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications