कोच्ची के लिए उड़ान के लिए तैयार एयर एशिया

मुंबई। एविएशन क्षेत्र में कदम रखने वाली नई कम्पनी एयर एशिया ने सबसे पहले उन कम्पनियों को चौंका दिया था जो कम्पनियां पहले से ही एविएशन क्षेत्र में काम कर रही हैं। सस्ते किराए से हवाई जहाज का सफर कराने का दावा करने वाली इस नई कम्पनी को तेजी से आगे बढ़ता देख देश-विदेश की आधे से ज्यादा कम्पनियों की सांसे फूल रही हैं।

आपको बता दें कि एयर एशिया ने मैदान में कदम रखते ही गोवा के लिए 900 रुपए में उड़ान भरी थी। जिसके बाद एक दम से यह एयरलाइन आम लोगों के चर्चाओं में भी शामिल हो गई।

अब कोच्ची के लिए उड़ान

मलेशियाई एयरलाइन एयर एशिया की इकाई एयर एशिया इंडिया ने अपने नेटवर्क में कोच्चि को जोड़ दिया है। कंपनी ने बेंगलुरु से कोच्चि के लिए दैनिक उड़ान सेवा शुरू की है। इसने देश में 12 जून को सेवा शुरू की थी। एयर एशिया इंडिया के नेटवर्क में अब बेंगलुरु से गोवा, चेन्नई तथा कोच्चि के लिए उड़ानें उपलब्ध हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+