टेस्ला के बाद एक और बड़ी कार कंपनी शुरू कर सकती है Bitcoin में भुगतान

वाशिंगटन। दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने इस सप्ताह की शुरुआत में ही घोषणा की थी कि कारों की खरीद के लिए बिटकॉइन में भुगतान स्वीकार करेगी। पिछले महीने बिटकॉइन में 1.5 अरब डॉलर के निवेश के बाद ये टेस्ला की दूसरी बड़ी घोषणा है। टेस्ला के मालिक और सीईओ एलन मस्क बिटकॉइन के बड़े समर्थकों में है और वह लगातार बिटकॉइन को भुगतान का मुख्य माध्यम बनाए रखने का समर्थन करते रहते हैं लेकिन टेस्ला के नए कदम ने अब बाजार के दूसरे दिग्गजों को भी इस तरफ सोचने पर मजबूर कर दिया है ताकि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ रही क्रिप्टोकरेंसी के मामले में वह पीछे न रह जाएं। अब ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि दुनिया की बड़ी कार निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स भी बिटकॉइन को लेकर तैयारी कर रही है।

Bitcoin

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जनरल मोटर्स की सीईओ मैरी बर्रा ने हाल ही में कहा था "जनरल मोटर्स की बिटकॉइन में निवेश की कोई योजना नहीं है। लेकिन साथ में यह भा कहा कि जनरल मोटर्स क्रिप्टोकरेंसी पर निगरानी रखेगी और इसका मूल्यांकन करेगी। अगर भविष्य में इसके लिए ग्राहकों की तरफ से मजबूत मांग होती है तो ऐसी कोई वजह नहीं है जो हमें ऐसा करने से रोकती है।"

टेस्ला ने किया है 1.5 अरब डॉलर का निवेश
टेस्ला ने इस साल की शुरुआत में बिटकॉइन में लगभग 1.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया था, इसने संकेत दिया है कि इसे भुगतान के एक तरीके के रूप में स्वीकार करने के लिए क्यों चुना है। लेकिन सूत्रों के हवाले से एक रायटर की रिपोर्ट बताती है कि अगर बिटकॉइन कैच में भुगतान की मांग होती है तो जीएम भी देख सकते हैं।

बिटकॉइन से भुगतान को लेकर अभी भी मुश्किल
मैरी बर्रा के बयान का संकेत ये समझा जा रहा है कि शायद जनरल मोटर्स बिटकॉइन की रेस में पीछे नहीं रहना चाहता है। टेस्ला के ऐलान के बाद ये उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे दिग्गज भी में इसमें उतर सकते हैं। हालांकि कई लोगों के लिए बिटकॉइन से भुगतान चिंता की बात बनी हुई है। खुद टेस्ला ने भुगतान के बारे में जो घोषणा की है उसमें भी काफी अस्पष्टता है। एलन मस्क ने कहा था कि उनकी कंपनी भुगतान से मिलने वाले बिटकॉइन को मुख्य प्रचलन की मुद्रा में परिवर्तित नहीं करेगी।

टेस्ला ने पिछले महीने ही बिटकॉइन में डेढ़ अरब डॉलर का निवेश किया था। इसके बाद से ही इसके संकेत मिलने लगे थे कि वह बिटकॉइन को भुगतान के रूप में स्वीकार कर सकता है। वहीं रायटर्स की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि मांग बढ़ने पर जनरल मोटर्स भी इस बारे में कदम उठा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+