तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में रॉकेट की रफ्तार से बढ़ी इन दो चीजों की बिक्री

तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में बढ़ी इन दो चीजों की बिक्री

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में 20 साल बाद तालिबान की वापसी के बाद एक बार फिर से वहां की स्थिति बदलने लगी है। तालिबान के कब्जे क बाद से अफगानिस्तान में सामाजिक व्यवस्था, कानून हालात, राजनीतिक स्थिति, आर्थिक हालात बदल गए हैं। महिलाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद से तालिबान का फरमान जारी किया जा रहा है। तालिबान के लड़ाके उनके फरमानों को नहीं मानने वालों पर गोलियां बरसा रहे हैं। सरेआम लोगों को सजा सुनाई जा रही है।

 तालिबान के कब्जे के बाद बढ़ी इन दो चीजों की डिमांड

तालिबान के कब्जे के बाद बढ़ी इन दो चीजों की डिमांड

तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान की तस्वीर बदल चुकी है। तालिबान ने अफगानिस्तान पर वापस अपना कब्जा कायम करते ही अपमान जारी किया कि महिलाओं को हिजाब पहनना होगा। वो हिजाब के पर्दे में रहकर पढ़ाई, नौकरी जैसे काम कर सकती हैं, लेकिन उन्हें पर्दे में ही रहना होगा। तालिबान के इस फरमान को जिसने मानने से इंकार किया वो उनकी गोली का शिकार होता जा रही है। ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं, जहां हिजाब नहीं पहने पर महिलाओं को सरेआम सजा दी जा रही है। वहीं न्यूज महिला रिपोर्ट्स, प्रजेंटर को भी हिजाब पहनकर अपना काम करने के लिए कहा जा रहा है।

 बाजार में बड़ी डिमांड

बाजार में बड़ी डिमांड

तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अब पूरी तरह से बदल गई है। तालिबान के फरमान के बाद बाजार में बुर्के और हिजाब की मांग बढ़ गई है। मांग के साथ-साथ कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। अचानक बढ़ी मांग को पूरा करने में परेशानी आ रही है। वहीं मांग की वजह से यहां हिजाब की कीमतों में तेजी से इजाफा हो गया है। तालिबान के फरमान को मानते हुए महिलाएं हिजाब खरीदने के लिए बाजार पहुंच रही हैं। महिलाएं ऊंची कीमतें चुकाकर हिसाब, पगड़ी और बुर्के खरीद रही है।

कीमतों में आई तेजी

कीमतों में आई तेजी

रिपोर्ट्स के मुताबिक जहां दुकानदार पहले 6 से 7 हिजाब वबच रहे थें अब दिन में 25 से 30 हिजाब बेच रहे हैं। वहीं मांग का असर कीमतों पर हो रहा है, पहले एक हिजाब की कीमत 1000 अफगानी हुआ करती थी, जो अब बढ़कर 1200 से 1500 अफगानी पर पहुंच गया है। लोग अपनी बहनों, घर की महिलाओं के लिए हिजाब और बुर्के खरीद रहे हैं।

अफगानिस्तान:महिला सांसद ने बयां की खौफ की दास्ता, कहा- आज का तालिबान पहले से भी कहीं ज्यादा बुरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+