अफगानिस्तान:महिला सांसद ने बयां की खौफ की दास्ता, कहा- आज का तालिबान पहले से भी कहीं ज्यादा बुरा
अफगानिस्तान:महिला सांसद ने बयां की तालिबान के खौफ की दास्ता, कहा- आज का तालिबान पहले से भी कहीं ज्यादा बुरा
नई दिल्ली। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां की खौफनाक तस्वीरें सामने आ रही है। लोग किसी भी तरह से अफगानिस्तान से निकलना चाहते हैं। तालिबान के नेता भले ही कुछ भा दावा कर लें, लेकिन तालिबान के लड़ाके की जुल्म की जो तस्वीरें सामने आ रही है वो कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। अफगानिस्तान में खौफ का मंजर है। लोग एयरपोर्ट पर जमा हो रहे हैं, ताकि किसी भी तरह से वहां से निकाल सकें।

अफगानिस्तान से भागकर भारत लौटी अफगान की महिला सांसद ने तालिबान क खौफ को जो दास्तां कैमरे पर बयां कि वो दिल दहला लेने वाली हैं। अफगानिस्तान की सांसद अनारकली कौर ने भारत लौटकर मीडिया से बात की। उन्होंने कैमरे के सामने आकर तालिबानी लड़ाकों के खौफ की कहानी सुनाई। अनारकली कौर ने कहा कि आज का तालिबान 20 साल पहले के तालिबान से भी ज्यादा बुरा है। अनारकली कौर तालिबानी लड़ाकों के जुल्म की दास्तां को बयां करते हुए भावुक हो उठीं। उन्होंने कहा कि अपने मुल्क और अपने देश को छोड़कर वहां से आसान आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा। मैं अपने देश के लोगों से बहुत प्यार करती हूं, लेकिन वहां हालात बुरी तरह से बिगड़ चुके हैं।
अनारकली कौर ने कहा कि आज अफगानिस्तान से जो लोग भाग रहे हैं उनके पास न तो दस्तावेज हैं न पासपोर्ट, वो लोग बस किसी भी तरह से वहां से भाग जाना चाहते हैं। लोगों के पास आईडी तक नहीं है, लेकिन लोग मजबूर हैं अपने बच्चों के साथ घरों से निकलकर भागने के लिए। उन लोगों को ये तक नहीं पता है कि वो अफगानिस्तान से निकलकर कहां जाएंगे, लेकिन लोग बस किसी तरह से विमान में बैठकर बस बाहर निकाल जाना चाहते हैं। कौर ने बताया कि जो तस्वीरें मीडिया में आ रही है वहां के हालात उससे भी ज्यादा भयानक हैं। अनारकली कौर ने कहा कि तालिबान अभी भी नहीं बदला और शायद कभी भी नहीं बदले। आज का तालिबान 20 साल पहले के तालिबान से भी अधिक बुरा है।












Click it and Unblock the Notifications