छुट्टी लेकर पायलट दे रहे थे इंटरव्यू, IndiGo ने कर्मचारियों की सैलरी में किया 8% इंक्रीमेंट

छुट्टी लेकर पायलट दे रहे थे इंटरव्यू, IndiGo ने कर्मचारियों की सैलरी में किया 8% इंक्रीमेंट

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो पिछले कुछ दिनों से पायलट और क्रू मेंबर्स की लीव के चलते लेट लतीफी को लेकर परेशान थी। डीजीसीए ने भी इंडिगो एयरलाइंस को फटकार लगाए । वहीं खबरें मिली कि इंडिगो (Indigo) के पायलट और क्रू मेंबर्स बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी ले रहे हैं और एयर इंड़िया में नौकरी के लिए इंटरव्यू दे रहे हैं। एयर इंडिया में इन दिनों बड़ी संख्या में भर्ती की जा रही है। इंडिगो को अपने पायलट और कर्मचारियों को डर सताने लगा तो उन्हें खुश करने के लिए कंपनी ने आज बड़ी घोषणा कर दी।

 After Suspected Mass sick leave, Indigo Airlines hikes pilots, crew members salary by 8 percent


इंडिगो ने किया इंक्रीमेंट

इंडिगो ने अपने पायलट्स और केबिन क्रू मेंबर्स को गुड न्यूज देते हुए उनकी सैलरी में 8 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। एयरलाइंस ने ऐसा कर्मचारियों को रोकने के लिए किया है। नई सैलरी 1 अगस्त 2022 से लागू हो जाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले भी अप्रैल 2022 में इंडिगो ने कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की थी।

16 फीसदी बढ़ी सैलरी

यानी इंडिगो ने मार्च से अब तक अपने कर्मचारियों की सैलरी में 16 फीसदी की बंपर बढ़ोतरी की है। इंडिगो कर्मचारियों को खुश करने में जुटी है। एयरलाइंस ने न केवल सैलरी बल्कि ओवरटाइम भत्ते को भी बहाल कर दिया है। इतना ही नहीं कर्मचारियों को और भी कई फायदे दिए जा रहे हैं, जैसे विदेशी मुद्रा कार्ड , जिसके जरिए इंडिगो के कर्मचारियों को पार्टनर एयरलाइंस से टिकट बुकिंग में छूट पा सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+