Base Rate Cut: इन 3 बैंकों ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा, EMI होगी सस्ती

नई दिल्ली। त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है और लोगों ने अपने चाहने वालों को तोहफे देना भी शुरू कर दिया है। ऐसे में कंपनियां अपने ग्राहकों को कैसे भूल सकती हैं। इसी क्रम में कुछ बैंकों ने भी अपने ग्राहकों को तोहफा देने की शुरुआत कर दी है। फिलहाल तीन बैंकों ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है, जिससे उनके काफी पैसे बचेंगे। इन बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और आंध्रा बैंक हैं। इन सभी ने अपने ग्राहकों को इस त्योहारी मौसम में तोहफा दिया है। अगर आप भी इन तीनों बैंकों में से किसी बैंक के ग्राहक हैं तो आइए जानते हैं कि इन बैंकों ने अपने ग्राहकों को क्या तोहफा दिया है।

भारतीय स्टेट बैंक ने घटाया बेस रेट

भारतीय स्टेट बैंक ने घटाया बेस रेट

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने बेस रेट में 0.05 फीसदी की कटौती कर दी है। इस कटौती के बाद नई दर 8.95 फीसदी हो गई है। यह नई दरें 1 अक्टूबर से प्रभावी होंगी। इससे भारतीय स्टेट बैंक के उन ग्राहकों को फायदा मिलेगा, जिन्होंने इस बैंक से लोन लिया हुआ है। आपको बता दें कि अगले हफ्ते ही भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा होने वाली है, लेकिन भारतीय स्टेट बैंक का यह अहम फैसला उससे पहले ही आ गया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों को तोहफा

बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों को तोहफा

भारतीय स्टेट बैंक के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने बेस रेट में 35 बेसिस प्वाइंट यानी 0.35 फीसदी की कटौती कर दी है। इस कटौती के बाद बेस रेट 9.15 फीसदी हो गया है, जो पहले 9.50 फीसदी थी।

आंध्रा बैंक ने घटाया बेस रेट

आंध्रा बैंक ने घटाया बेस रेट

भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के बाद आंध्रा बैंक ने भी अपने बेस रेट में कटौती का ऐलान किया है। आंध्रा बैंक ने बेस रेट को 9.70 फीसदी से घटाकर 9.55 फीसदी कर दिया है। यानी आंध्रा बैंक ने बेस रेट में 15 बेसिस प्वाइंट यानी 0.15 फीसदी की कटौती की है। यहां एक बड़ी बात ध्यान देने की यह है कि बैंकों ने अपने बेस रेट में कटौती की है, ना कि एमसीएलआर रेट में। एमसीएलआर रेट अप्रैल 2016 से लोन लेने वालों पर लागू है, जबकि बेस रेट इससे पहले से चल रहे लोन पर लागू होता है। हालांकि, काफी लोगों ने अपने लोन को एमसीएलआर पर स्विच करा लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+