सहारा के बाद पर्ल कंपनी के निवेशकों को इंतजार, कब मिलेंगे 60 हजार करोड़
Pearl Company: जिस तरह से सहारा निवेशकों का पैसा वापस करने के लिए सहारा रिफंड पोर्टल की शुरुआत की गई उसके बाद दूसरी चिटफंड कंपनियों में जिन लोगों का फंसा है उन्हें भी उम्मीद जगी है कि शायद उनका पैसा वापस मिल सकता है। सहारा रिफंड पोर्टल के जरिए लोगों को 5000 करोड़ रुपए वापस मिलेंगे।
इस बीच पर्ल कंपनी में जिन निवेशकों का पैसा फंसा है उसको लेकर सवाल खड़ा हो रहा है। कंपनी में 60 हजार करोड़ रुपए निवेशकों के फंसे हैं। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही उनके पैसे वापस मिल सकते हैं।

पंजाब के मुख्यंत्री ने भगवंत सिंह मान ने ऐलान किया था कि सरकार पर्ल ग्रुप की पंजाब की संपत्तियों की नीलामी करेगी और इससे जो पैसे मिलेंगे उसे निवेशकों को वापस लौटाया जाएगा। मान ने कहा कि सरकार पर्ल ग्रुप की संपत्तियों को कानूनी तरीके से जब्त करेगी।
भगवंत मान ने कहा था कि सरकार इस कंपनी में फंसे पैसों को वापस करने का रास्ता तलाशेगी। जल्द ही इसकी विस्तृत जानकारी को साझा किया जाएगा। भगवंत मान ने 22 फरवरी को वर्चुअल बैठक करके सभी डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिया था कि वह अपने क्षेत्र में पर्ल ग्रुपकी संपत्ति की शिनाख्त करें।
गौर करने वाली बात है कि भगवंत मान ने बतौर सांसद लोकसभा में पर्ल ग्रुप धोखाधड़ी का मुद्दा उठाया था। मान ने फरवरी माह में कहा था कि पर्ल ग्रुप की धोखाधड़ी का शिकार हुए लोगों का पैसा वापस किया जाएगा।
इसके बाद से लोगों को उम्मीद जगी है उनका पैसा वापस मिल सकता है। बता दें कि पंजाब में पर्ल ग्रुप की धोखाधड़ी के 10 लाख लोग शिकार हुए थे।
आरोप है कि पर्ल ग्रुप ने देशभर में लोगों से प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए कहा था। तकरीबन पांच करोड़ लोगों ने इसमे निवेश किया था। कंपनी ने 60 हजार करोड़ रुपए इकट्ठा किए थे।
बाद में कंपनी ने निवेशकों को फर्जी अलॉटमेंट लेटर दिया और उनका पैसा हड़प लिया। यही नहीं कंपनी के मालिक भी फरार हो गए। ग्रुप के मालिक निर्मल सिंह भूंक को जनवरी माह में गिरफ्तार कर लिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications