सस्ते किराए दावा करने के बाद एयर इंडिया की साइट ठप
मुंबई। कई एयरलाइन सस्ते किराए का दावा कर रही हैं। इस बीच एयर इंडिया ने भी सौ रुपए में ही हवाई उड़ान भरने का दावा किया। लेकिन इससे पहले की कोई अपना टिकट बुक कर पाता वेबसाइट ही ठप हो गई। जिससे यह भी साफ नहीं हो पाया कि सस्ते टिकट का दावा वाकई सही था या सिर्फ एक ढकोसलेबाजी। इससे एयरइंडिया के इस दावे पर सवालों के साथ ही आशंकाएं उभर रही हैं।

यह है पूरा मामला, उठर रहे हैं सवाल
आए दिन त्योहारों के सीजन में अकसर देखा जाता है कि कई हवाई जहाज यात्रा कराने वाली कम्पनियां महज बहुत कम किराए पर ही यहां से वहां ले जाने का दावा करती हैं। दीवाली अभी दूर है लेकिन अभी से ही कई कम्पनियों ने यह दावा करना शुरू कर दिया है कि यहां से वहां औऱ वहां से यहां जाने के लिए आपको सौ रुपए देने होंगे, कई कम्पनियां यह प्रचारित करती नहीं थक रही हैं कि केवल दो हजार में ही आपको दिल्ली तक का सफर का दिया जाएगा। दरअसल, सच्चाई इससे काफी परे है।
इस तरह के ऑफरों को देखने के बाद कम्पनियोंक वेबसाइट पर टिकट बुक करने के लिए जाने पर पता चलता है कि आपसे किराया तो लिया गया साथ ही मौटा टैक्स भी काटा गया। जहां दो हजार में किराया लेने की बात कही जा रही है वहीं पर दस हजार से कम का टिकट नहीं है।
कई लोगों का मन इससे विचलित हो रहा है। दूसरी ओर इन ऑफर को देखते हुए आम मध्य वर्ग भी विचलित हो रहा है। कई जानकार बता रहे हैं कि कम्पनियां इस तरह के ऑफर अपनी ब्रांडिंग करने के लिए देती हैं। हालाकि टिकट में छूट बहुत कम ही मिल पाती है।
यह कड़वी सच्चाईः
उदाहरण के तौर पर समझे तो सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया को लिया जा सकता है। एयर इंडिया ने सौ रुपए में ही हवाई यात्रा कराने का दावा किया है। जबकि लोगों को इससे ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ रहा है। इसके पीछे की सच्चाई यह है कि एयर इंडिया टिकट तो आपको सौ रुपए दे देगी लेकिन बाकी का टैक्स अलग से देना होगा। बस फर्क इतना है कि इस बार टिकट के साथ टैक्स नहीं होगा बल्कि अलग से देना होगा।












Click it and Unblock the Notifications