Good News- चलिए खुशी मनाइए..क्योंकि महंगाई भत्ता इस बार बढ़के मिलेगा
नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था की अच्छी विकास दर रहने के अच्छे संकेत मिलने के बाद केंद्र सरकार ने महंगाई से जूझ रहे लोगों का महंगई भत्ता बढ़ाने का फैसला किया है। खबर है कि महंगाई भत्ता सौ फीसदी से बढ़ाकर 107 कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों का ही अभी महंगाई भत्ता बढ़ाया जा सकता है। राज्य कर्मचारियों का भी बढ़ेगा या नहीं इसकी फिलहाल कोई सुगबुगाहट नहीं है।

महंगई भत्ते का लाभ मौजूद केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा। एक अनुमान के मुताबिक इससे करीब तीस लाख कर्मचारियों को लाभ पहुंचेगा। यही नहीं, इसके अलावा इस लाभ से पचास लाख पेंशनभोगी भी लाभान्वित होंगे। खबर है कि वित्त मंत्रालय की ओर से 1 जुलाई से महंगाई भत्ता 7 प्रतिशत बढ़ाने की मंजूरी के मंत्रीमंडल में प्रस्ताव रखा जाएगा। यदि यह प्रस्ताव बिना किसी विरोध के पास कर दिया गया तो केंद्रीय कर्मचारियों की तो बल्ले-बल्ले होना तय है।












Click it and Unblock the Notifications