Banking News: आरबीआई ने एक और बैंक पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, क्या होगा खाताधारकों पर असर
Banking News: आरबीआई ने एक और बैंक पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, क्या होगा खाताधारकों पर असर
नई दिल्ली, अगस्त 3। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में निजी सेक्टर के बड़े बैंक एक्सिस बैंक पर भारी भरकम जुर्माना लगाया। आरबीआई ने अब एक बैंक पर जुर्माना लगाया है। बैंकिंग अधिनियमों की अनदेखी के कारण रिजर्व बैंक ऑफ इंडिय़ा ने नासिक के जनलक्ष्मी सहकारी बैंक पर 50 लाख 35 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

बैंक पर लगा जुर्माना
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकिंग प्रावधानों और नियमों के उल्लंघन मामले में नासिक के सहकारी बैंक जनलक्ष्मी बैंक पर जुर्माना लगाया है। सोमवार को आरबीआई ने नोटिफिकेशन जारी कर बैंक पर 50.35 लाख रुपए का जुर्माना ठोका है। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब आरबीआई ने किसी बैंक पर पेनेल्टी लगाई हो। इससे पहले हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने एक्सिस बैंक पर 5 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था।

क्यों लगाया गया जुर्माना
आरबीआई ने जनलक्ष्मी सहकारी बैंक पर निर्देशों का पालन नहीं करने पर ये जुर्माना लगाया गया। रिजर्व बैंक की ओर से बैंक को पहले सहकारी बैंकों और दूसरे बैंकों के बीच डिपॉजिट रकम के नियोजन और सीआईसी की सदस्यता को लेकर जारी निर्देशों का पालन नहीं करने पर नोटिस जारी किया गया और फिर उनस जवाब मांगा गया। बैंकों की ओर से निर्देशों के उल्लघंन के बाद बैंक पर य भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने गाजियाबाद के नोएडा वाणिज्यिक सहकारी बैंक पर भी 3 लाख का जुर्माना ठोका है।

क्या होगा खाताधारकों पर असर
आरबीआई ने इन बैंकों पर बैंकिंग नियमों का अनुपालन नहीं किए जाने के आधार पर जुर्माना लगाया है। बैंक पर लगाए गए जुर्मने से खाताधारकों पर कोई असर नहीं होगा। उनकी राशि पूरी तरह से सुरक्षित और सेफ है। बैंक पर लगे इस जुर्माने का कोई सीधा असर खाताधारकों पर नहीं लगेगा। उन्हें पहले की तरह ही सेविंग,एफडी पर ब्याज जारी रहेंगे। बैंक को ये रकम रिजर्व बैंक को चुकानी होगी।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications