Airtel के बाद वोडाफोन-आइडिया ने भी दिया झटका, 25% महंगा किया रिचार्ज प्लान
नई दिल्ली, 23 नवंबर। सोमवार को भारती एयरटेल ने अपने यूजर्स को झडका देते हुए रिचार्ज प्लान महंगा कर दिया है। एयरटेल ने अपने सभी प्रीपेड रिचार्ज प्लान 20 से 25 फीसदी तक महंगे कर दिए। एयरटेल के बाद अब वोडाफोन-आइडिया(Vi) ने भी अपने ग्राहकों को झटका दिया है। वोडाफोन-आइडिया ने अपने टैरिफ प्लान को 25 फीसदी तक महंगा कर दिया है।
Recommended Video

वोडाफोन-आइडिया ने दिया झटका
वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने मंगलवार को अपने यूजर्स को झटका दिया है। टेलीकॉम कंपनी ने अपने सभी प्रीपेड प्लान को 25 फीसदी तक महंगा कर दिया है। 25 नवंबर से नई दरें लागू हो जाएंगी। कंपनी के इस फैसले के बाद अब आपको रिचार्ज करवाने के लिए पहले से अधिक रकम खर्च करनी पड़ेगी। इससे पहले सोमवार को एयरटेल ने भी अपने प्रीपेड प्लान को महंगा करने का ऐलान किया।

क्यों बढ़ा टैरिफ
वोडाफोन-आइडिया पहले से भारी कर्ज के बोझ में दबी है। कंपनी ने वित्तीय दवाब को कम करने के लिए नए प्लान्स से एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर में सुधार की कोशिश की है, ताकि इंडस्ट्री को वित्तीय दबाव से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। कंपनी के इस फैसले के बाद सभी रिचार्ज प्लान अब महंगे हो गए हैं। कंपनी का न्यीनतम रिचार्ज अब 79 रुपए के बजाए 99 रुपए से शुरू होगा। यानी Vi यूजर्स को अपना नंबर चालू रखने के लिए कम से कम 99 रुपए तो खर्च करने ही होंगे।

कितना महंगा हुआ प्लान
कंपनी ने अपने रिचार्ज प्लान को 25 फीसदी महंगा कर दिया है। कंपनी का न्यूनतम रिचार्ज अब 99 रुपए हो गया है तो वहीं 1जीबी डेटा वाला प्लान अब आपको 219 रुपए के बजाए 269 रुपए में मिलेगा। जबकि 1.5 जीबी डेटा वाला प्लान 249 रुपए के बजाए 299 रुपए में मिलेगा। वहीं 2जीबी डेटा प्लान अब 299 रुपए की जगह 359 रुपए में मिलेगा। वहीं 24 जीबी डेटा पैक वाला वार्षिक प्लान 1499 रुपए के बजाए 1799 रुपए में मिलेगा। इसी तरह से कंपनीने अपने सभी रिचार्ज प्लान को महंगा कर यूजर्स को झटका दिया है।












Click it and Unblock the Notifications