पेट्रोल-डीजल पर राहत: लगातार 15 दिन स्थिर रहने के बाद घटे दाम, जानिए आज का रेट

लगातार 15 दिन की स्थिरता के बाद आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की गई है। तेल कंपनियों के अनुसार पेट्रोल-डीजल के दामों में 16 पैसे प्रति लीटर तक की कमी की गयी है।

नई दिल्ली, 14 अप्रैल। लगातार 15 दिन की स्थिरता के बाद आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की गई है। तेल कंपनियों के अनुसार पेट्रोल-डीजल के दामों में 16 पैसे प्रति लीटर तक की कमी की गयी है। नए बदलाव के साथ राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 90.40 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 80.73 रुपए प्रति लीटर के भाव पर बेचा जा रहा है। जबकि मुंबई में आज पेट्रोल 96.83 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 87.81 रुपए प्रति लीटर है।

Petrol prices

पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रति दिन सुबह 6 बजे बदलाव किया जाता है। इससे पहले पिछले महीने की 30 तारीख को भी तेल के कीमतों में कमी की गई थी। दिल्ली, मुंबई के अलावा चेन्नई में पेट्रोल 92.43 रुपए जबकि डीजल 85.73 रुपए प्रति लीटर के रेट पर बेचा जा रहा है। इसके अलावा कोलकाता में आप पेट्रोल 90.62 रुपए जबकि डीजल 83.61 रुपए प्रति लीटर है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे चालू होने पर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कहा- यह देश को जोड़ेगा, व्यापार बढ़ाएगा

वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कल कच्चे तेल की कीमतों में 5 फीसदी की तेजी देखी गई। बुधवार को अमेरिका में क्रूड ऑयल की कीमत 4.24 फीसदी बढ़कर 66.37 डॉलर प्रति बैरल रहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+