मीडिया में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में गौतम अडानी,NDTV में 29.18 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा अडानी ग्रुप
मीडिया में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में गौतम अडानी,NDTV में 29.18 फीससी हिस्सेदारी खरीदेगा अडानी ग्रुप
नई दिल्ली। अडानी ग्रुप के चैयरमैन गौतम अडानी मीडिया में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। उन्होंने मीडिया जगत की दिग्गज कंपनी एनडीटीवी में बड़ी हिस्सेदारी की तैयारी कर ली है। गौतम अडाणी की अगुवाई वाला अडानी ग्रुप मीडिया समूह NDTV में 29.18% की हिस्सेदारी खरीदने जा रहा है।

आपको बता दें कि एनडीटीवी की मीडिया जगत में खास पहचान है। देश के प्रमुख मीडिया हाउस में से एक एनडीटीवी की बड़ी हिस्सेदारी अब अडानी समूह के हाथों में होगी। एनडीटीवी की तीन नेशनल न्यूज चैनल- एनडीटीवी 24x7, एनडीटीवी इंडिया और एनडीटीवी प्रॉफिट हैं। इसके अलावा डिजिटल न्यूज में भी चैनल की खासी पकड़ है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर चैनल के फॉलोअर्स की संख्या मिलियंस में है।
अडानी समूह ने प्रेस रिलीज जारी कर इस डील के बारे में जानकारी दी है। गौतम अडानी समूह की कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क लिमिटेड ने NDTV में हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है। कंपनी में 29.18% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी, जबकि ओपन ऑफर के तहत एनडीटीवी में 26% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने का फैसला किया है। यानी अडानी समूह की एनडीटीवी में कुल हिस्सेदारी 55 फीसदी से ज्यादा हो जाएगी। इस अधिग्रहण के बाद इस मीडिया कंपनी में वो अडानी ग्रुप मेजर स्टेकहोल्डर हो जाएगी। कंपनी ने इस डील के लिए 495 करोड़ रुपए खर्च होने की उम्मीद है।
NDTV ने कहा-बिना सहमति हुआ अधिग्रहण
इस डील को लेकर एनडीटीवी ने कहा कि बिना किसी चर्चा के, बिना किसी सहमति के एनडीटीवी के 29 फीसदी हिस्से का अधिग्रहण किया गया है। एनडीटीवी के संस्थापक राधिका और प्रणय रॉय से बिना किसी तर्चा के, बिना उनकी सहमति के ये अधिग्रहण किया जा रहा है। एनडीटीवी ने अपने बयान में कहा है कि VCPL के पास एनडीटीवी के 29.18 फीसदी शेयर्स है। इसकी ओर से नोटिस भेजा गया कि उन्होंने RRPR होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड का नियंत्रण हासिल कर लिया है। नोटिस में कहा गया कि RRPRH को अपने सभी शेयर वीसीपीएल को ट्रांसफर करने को कहा है।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications