Paytm को खरीदने की तैयारी में अडानी ग्रुप, सामने आया बड़ा अपडेट

पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस इन दिनों काफी मुश्किल के दौर से गुजर रही है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कंपनी पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। इस बीच यह खबर सामने आई है कि अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने जा रहे हैं।

गौतम अडानी ने पेटीएम में हिस्सेदारी को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने अहमदाबाद में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी से मुलाकात की है।

gautam adani

दोनों के बीच इस डील को लेकर चर्चा हुई है और इस सौदे की अंतिम रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई है। हालांकि पेटीएम की ओर से इस रिपोर्ट को खारिज किया गया है। कंपनी ने बयान जारी करके कहा कि यह सिर्फ अटकलें हैं,कंपनी इस तरह की किसी भी चर्चा में शामिल नहीं है।

काफी अहम हो सकती है डील

अहम बात है कि अडानी ग्रुप एयरपोर्ट से लेकर बंदरगाह तक का बिजनेस करती है। ऐसे में अगर वह फिनटेक बाजार में आती है तो इसका मुकाबला सीधे वॉलमार्ट, गूगल पे, फोनपे और जियो फाइनेंशियल जैसी कंपनियों से होगा।

हाल ही में अडानी ग्रुप ने एनडीटीवी और अंबुजा सीमेंट की डील की है। अगर पेटीएम के साथ कंपनी डील करती है तो यह अडानी ग्रुप के लिए तीसरी सबसे बड़ी डील होगी।

पेटीएम ने खारिज की रिपोर्ट

हालांकि पेटीएम ग्रुप की ओर से इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया गया है। ग्रुप ने कहा कि यह खबर अटकलों पर आधारित है। पेटीएम ने स्टॉक मार्केट एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी इस मामले में किसी भी तरह शामिल है।

हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि यह खबर पूरी तरह से अटकलों पर आधारित है और कंपनी इस मामले में किसी भी तरह से शामिल नहीं है। हमने हमेशा इस बात का खयाल रखा है और आगे भी रखेंगे, सेबी द्वारा नियमों का हम पालन करते हैं।

गौर करने वाली बात है कि आज तमाम अखबार और अन्य मीडिया पोर्टल्स पर यह खबर सूत्रों के हवाले से सामने आई थी कि अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी पेटीएम की पैरेंट कंपनी one97 में हिस्सेदारी खरीदने जा रहे हैं।

अडानी-विजय शेखर की मुलाकात

रिपोर्ट के मुताबिक पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने गौतम अडानी से मुलाकात की है। दोनों के बीच मंगलवार को अहमदाबाद में बैठक हुई है। बैठक में डील को अंतिम रूप दे दिया गया है।

न्यूज रिपोर्ट के अनुसार शर्मा one97 में 19 फीसदी के हिस्सेदार हैं, जिसकी कुल कीमत 4218 करोड़ रुपए है। कंपनी में 9 फीसदी के हिस्सेदार विजय शेखर हैं जबकि 10 फीसदी की हिस्सेदार पेटीएम कंपनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+