OCCRP के आरोपों को अडानी ग्रुप ने किया खारिज, जारी किया बयान
अडानी ग्रुप के खिलाफ जिस तरह से OCCRP की रिपोर्ट सामने आई है उसके बाद कंपनी की ओर से इसको लेकर सफाई दी गई है। अडानी ग्रुप ने ओसीसीआरपी की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया गया है।
ग्रुप की ओर से कहा गया है कि एक बार फिर से इस तरह की रिपोर्ट लाया गया, जोकि एक वर्ग द्वारा समर्थित रिपोर्ट है। इस तररह की रिपोर्ट हिंडनबर्ग रिपोर्ट कवित करने की महज कोशिश है। असल में ये आरोप उन आरोपों पर आधारित हैं जो केस पहले ही बंद हो चुके हैं। अडानी ग्रुप की ओर से कहा गया है जो आरोप लगाए गए हैं उनका कोई आधार नहीं है।

अडानी ग्रुपी की ओर से जो बयान जारी किया गया है उसमे कहा गया है कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट को फिर से जीवित करने का यह पुख्ता प्रयास है। लेकिन जिस मामले का जिक्र किया गया है वह एक दशक पहले के मामले पर आधारित है। अधिक चालान, विदेश से पैसे ट्रांसफर आदि की एफपीआई के जरिए जांच की गई थी। लिहाजा इन आरोपों का कोई आधार नहीं है।
बता दें कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के 8 महीने बाद यह रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद कंपनी के शेयर धमाम हो गए हैं। अहम बात यह है कि कंपनी के शेयर में बिकवाली बुधवार से ही देखने को मिल रही है।
बता दें कि पिछले हफ्ते ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि अडानी ग्रुप के खिलाफ जांच में 22 रिपोर्ट को फाइनल कर लिया गया है, जबकि 2 रिपोर्ट अंतरिम हैं। यह जांच 18-31 जनवरी के बीच सेबी ने यह पता करने की कोशिश की थी कि क्या हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के दौरान क्या कंपनी में किसी भी तरह की गड़बड़ी हुई है। सेबी की ओर से कहा गया था कि विदेश में बैठे बड़े बिचौलिए शॉर्ट सेलिंग में शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications