मेहनत बनी मील का पत्थर, गौतम अडानी दोबारा नियुक्त एक्जिक्यूटिव चेयरमैन
अडानी एंटरप्राइजेज ने पांच साल की अवधि के लिए एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में गौतम अडानी की फिर से चुना है। अडानी एंटरप्राइजेज ने मार्च को समाप्त तिमाही में शुद्ध लाभ 722.48 करोड़ रुपये रहा।

अडानी ग्रुप के लिए एक गुड न्यूज है कि अडानी एंटरप्राइजेज ने मार्च को समाप्त तिमाही में शुद्ध लाभ 722.48 करोड़ रुपये रहा। कंपनी से राजस्व में साल दर साल 26 फीसदी बढ़कर 31,346.05 हुआ है। आपको बता दें कि मार्च 2022 की तिमाही में 24,865.52 करोड़ रुपए था।
इसको देखते हुए कंपनी ने कहा कि बोर्ड ने पांच साल की अवधि के लिए कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में गौतम अडानी की फिर से नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। अडानी की यह नियुक्ति 1 दिसंबर, 2023 से प्रभावी रहेगी। उनका वर्तमान कार्यकाल 30 नवंबर, 2023 को समाप्त हो रहा है।
मील का पत्थर साबित हुई अडानी की मेहनत
मीडिया रिपोटस के मुताबिक, कंपनी ने दोबारा अडानी की नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि गौतम अडानी की सफलता की कहानी कई मायनों में असाधारण है। उनके सफर को उनकी महत्वाकांक्षी और उद्यमशीलता की दृष्टि से चिन्हित किया गया है। यह जो बड़े जोश और कड़ी मेहनत के साथ जुड़ा हुआ है। जिसकी मदद से अडीनी ग्रुप मील का पत्थर टैग हासिल कर सका है। इसके साथ ही एक मजबूत व्यवसाय मॉडल का निर्माण भी हुआ है, जो भारत में मजबूत बुनियादी ढांचे के निर्माण में योगदान दे रहा है।
26 फीसदी बढ़ा राजस्व
कंपनी ने यह भी कहा कि वह 18 जुलाई को सुबह 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और अन्य ऑडियो विजुअल माध्यमों से अपनी वार्षिक आम बैठक की मेजबानी करेगी। इस बीच, कंपनी ने साल-दर-साल आधार पर 138 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, मार्च में समाप्त तिमाही के लिए इसका समेकित शुद्ध लाभ 722.48 करोड़ रुपये रहा। मार्च 2023 की तिमाही में 26 फीसदी से अधिक बढ़कर 31,346.05 करोड़ रुपए के परिचालन राजस्व को देखा, जो मार्च 2022 की तिमाही में 24,865.52 करोड़ रुपये था।












Click it and Unblock the Notifications