Adani Share rises: अडानी ग्रुप ने समय से पहले चुकाया 9250 करोड़ का कर्ज, कंपनी के शेयर आसमान पर चढ़े

लगातार शेयर के दाम में गिरावट के बाद अडानी ग्रुप ने 9250 करोड़ रुपए के कर्च का समय से पहले किया भुगतान। शेयर के दाम में हुई जबरदस्त बढ़ोत्तरी।

adani

Adani Share rises: हिंडनबर्ग रिपोर्ट के सामने आने के बाद पिछले कुछ दिनों से अडानी ग्रुप के शेयर में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही थी। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अडानी के शेयर की कीमत तकरीबन 50 फीसदी गिर गई थी। लेकिन जिस तरह से अडानी ग्रुप की ओर से एक बिलियन डॉलर यानि 9250 करोड़ रुपए के लोन का समय से पहले ही भुगतान कर दिया गया है, जिसके बाद निवेशकों में सकारात्मक रुख देखने को मिला है। इसका सीधा असर अडानी ग्रुप के शेयर पर देखने को मिला। लगातार 8 ट्रेडिंग दिनों में शेयर के दाम गिरने के बाद आज इसमे बढ़त देखने को मिली है। एनएसई पर अडानी इंटरप्राइजेस के शेयर 14 फीसदी से अधिक की बढ़त देखने को मिली है। वहीं बीएससी पर अडानी इंटरप्राइजेस के शेयर 15 फीसदी को पार कर गए हैं। बीएससी पर अडानी इंटरप्राइजेस के शेयर दोपहर 12 बजे 1821 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। वहीं एनएससी पर शेयर के दाम 1809 रुपए को पार कर गए हैं।

अडानी ग्रुप से जुड़ी तमाम कंपनियों की बात करें तो लगभग सभी कंपनियों के शेयर में आज बढ़त देखने को मिल रही है। अडानी पोर्ट 9 फीसदी, अडानी ट्रांसमिशन 5 फीसदी, एनडीटीवी के शेयर 5 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर 4 फीसदी की बढ़त पर ट्रेड कर रहे हैं। वैल्युएशन गुरू अश्वथ दामोदरन ने हाल ही में कहा था कि बड़ी गिरावट के बाद भी अडानी इंटरप्राइजेस के शेयर अभी भी सस्ते नहीं हैं कि इसे खरीदा जा सके। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा था कि कंपनी के स्टॉक की सही कीमत 945 रुपए होनी चाहिए। अगर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को दरकिनार करें और उनके आरोपों को ना स्वीकारें तो भी कंपनी के शेयर के दाम 945 रुपए होने चाहिए। मुझे लगता है कि 1531 रुफए के दाम पर भी शेयर महंगा है। मुझे लगता है कि कंपनी को अधिक वैल्यू मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+