AAHL में बड़ा निवेश: टेमासेक, ब्लैकरॉक व प्रेमजी जैसे दिग्गजों ने मिलाया हाथ, करेंगे $1 बिलियन इन्वेस्ट

देश के सबसे बड़े प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटरों में से एक अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) ने ग्लोबल और घरेलू दिग्गज निवेशकों के एक कंसोर्टियम से प्राथमिक इक्विटी पूंजी (Primary Equity Capital) के रूप में ₹9,825 करोड़ (लगभग $1 बिलियन) जुटाने के लिए बाइंडिंग एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस सौदे के तहत अदाणी समूह की इस कंपनी का प्री-मनी इक्विटी वैल्यूएशन लगभग $18 बिलियन (करीब ₹1.5 लाख करोड़) लगाया गया है, जो देश के एविएशन और एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में एक नया मील का पत्थर है।

Aadani Airports Holdin Limited

AAHL में किन दिग्गजों ने किया निवेश?

विमानन क्षेत्र में क्रांतिकारी विकास की संभावना वाले अदाणी के इस उद्यम में शामिल इन्वेस्टर्स कंसोर्टियम (Investor Consortium) में दुनिया के प्रमुख फंड शामिल हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख नाम हैं:

टेमासेक (Temasek)
ब्लैकरोक (BlackRock) द्वारा प्रबंधित फंड
प्रेमजी इन्वेस्ट (Premji Invest)
अल्फा वेव ग्लोबल (Alpha Wave Global)

यह फंड तीन किश्तों (Tranches) में नई इक्विटी शेयरों के जरिए जुटाया जाएगा। आखिरी किश्त जुलाई 2027 तक पूरी होने की उम्मीद है। तीनों किश्तें पूरी होने के बाद, इस निवेशक समूह की AAHL में कुल 5.54% हिस्सेदारी होगी।

ये भी पढें: LPG सिलेंडर की बुकिंग अटक सकती है! तुरंत फोन से निपटाएं ये छोटा सा काम, वरना ब्लॉक होगा कनेक्शन

कहाँ खर्च होंगे ₹9,825 करोड़?

कंपनी ने इस फंड का उपयोग तीन मुख्य रणनीतिक प्राथमिकताओं के लिए तय किया है:

1. इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार: अदाणी के मौजूदा एयरपोर्ट्स के बुनियादी ढाँचे का आधुनिकीकरण और विस्तार करना, जिससे सालाना 20 करोड़ (200 Million) यात्रियों को सेवाएं दी जा सकें।
2. एयरपोर्ट सिटी (Airport City): 'अदाणी एयरपोर्ट सिटी' प्रोजेक्ट्स के विकास में तेजी लाना। इसके पहले चरण में लगभग 2.2 करोड़ वर्ग फुट (22 Million sq ft) मिक्स-यूज डेवलपमेंट किया जाएगा।
3. गैर-विमानन व्यवसाय (Non-Aeronautical): पैसेंजर-फेसिंग बिजनेस, रिटेल और ग्राउंड हैंडलिंग जैसी गैर-विमानन सेवाओं का तेजी से विस्तार करना।

QIP के बाद अदाणी समूह का दूसरा बड़ा धमाका

यह निवेश अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) द्वारा जुलाई 2026 में पूरे किए गए ₹15,000 करोड़ के क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के ठीक बाद आया है। गैर-वित्तीय कॉरपोरेट क्षेत्र में भारत के अब तक के सबसे बड़े QIP के बाद इस $1 बिलियन के निवेश ने साबित कर दिया है कि वैश्विक और घरेलू संस्थागत निवेशकों का भरोसा अदाणी समूह पर पूरी तरह बहाल हो चुका है।

यह एग्रीमेंट मील का पत्थर - जीत अदाणी (गैर-कार्यकारी निदेशक, AAHL)

"यह साझेदारी अदाणी एयरपोर्ट्स प्लेटफॉर्म के विस्तार में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। भारत का विमानन क्षेत्र जीडीपी वृद्धि के सबसे बड़े चालकों में से एक है। हवाई कनेक्टिविटी में हर विस्तार से व्यापार, पर्यटन, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलता है।"

इसी क्रम में अदानी एयरपोर्ट्स होल्डिंग लिमिटेड के (AAHL) के सीईओ अरुण बंसल ने कहा, "हम दुनिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स प्लेटफॉर्म के रूप में उभरने के लिए अपनी क्षमताओं को बढ़ाना जारी रखेंगे। भारत की बढ़ती खपत और सिटी-साइड विकास की गति इस यात्रा के मुख्य आधार हैं।"

ये भी पढें: गैर-भाजपा शासित राज्यों में Adani Group का बड़ा दांव: ₹5 लाख करोड़ का निवेश पाइपलाइन, किस राज्य को क्या मिलेगा

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL), अदाणी एंटरप्राइजेज (AEL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। यह वर्तमान में भारत के 8 प्रमुख हवाई अड्डों का प्रबंधन करती है और देश के कुल पैसेंजर ट्रैफिक का 23% से अधिक हिस्सा संभालती है।

इस सौदे को अंतिम रूप देने में सिरिल अमरचंद मंगलदास, AZB एंड पार्टनर्स, JSA, TT&A, जेफरीज इंडिया, SBI कैपिटल मार्केट्स और EY जैसी दिग्गज कानूनी व वित्तीय सलाहकार फर्मों ने मदद की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+