Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुश्किल में सनी लियोन, अनजान शख्स ने एक्ट्रेस के नाम पर लिया लोन,आपके लिए भी सबक

मुश्किल में सनी लियोन, एक्ट्रेस के नाम पर लिया लोन, ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली, 17 फरवरी। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन धोखाधड़ी की शिकार हो गई है। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और लिखा कि किसी ने बिना उनकी जानकारी के उनके पैन कार्ड पर लोन ले लिया है। सनी लियोन ने लिखा कि इसकी वजह से उनका सिबिल स्कोर खराब हो गया है। उन्होंने लोन देने वाली कंपनी को भी फटकार लगाई और सवाल खड़े किए हैं।

मुश्किल में सनी लियोन

मुश्किल में सनी लियोन

सनी लियोन ने ट्वीट कर लिखा कि किसी ने उनके पैन कार्ड पर 2000 रुपए का लोन बिना उनकी जानकारी के ले लिया है। इस लोन की वजह से उनका सिबिल स्कोर खराब हो गया है। उन्होंने लोन देनी वाली कंपनी पर भी सवाल खड़े किए, लेकिन विवाद बढ़ता देख उन्होंने अपने उस ट्वीट को डिलीट कर दिय़ा। भले ही एक्ट्रेस ने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया हो, लेकिन अब ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सनी लियोन के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर ऐसे कई लोगों ने अपना दर्द बयां किया, जो इसी तरह से ठगी के शिकार हुए हैं।

 धनी ऐप का नाम आ रहा सामने

धनी ऐप का नाम आ रहा सामने

सनी लियोन के ट्वीट के बाद ऐसे मामलों की बाढ़ आ गई है। लोग ट्वीट कर इस तरह की जानकारी दे रहे हैं। कई लोग बता रहे हैं कि धनी ऐप ने उनके नाम पर लोन दिया है, जिसके लिए उन्होंने आवेदन ही नहीं दिया था। शिकायत बढ़ने के बाद धनी ऐप ने कहा है कि उसे लोन फ्रॉड से संबंधित कई शिकायतें मिली हैं, जहां दूसरे व्यक्ति के पैन कार्ड का इस्तेमाल कर माइक्रो लोन लिया गया है और कार्ड धारक को इसकी जानकारी भी नहीं हुई है। आपको बता दें कि इंडियाबुल्स की तत्काल लोन देने वाले ऐप धनी पर पैन नंबर का इस्तेमाल कर माइक्रो लोन दिया जाता है।

 आप भी रहें सतर्क

आप भी रहें सतर्क

इस तरह से धोखाधड़ी से बचने के लिए जरूरी हैं कि आप सर्तक रहे। किसी भी अनजान शख्स से अपनी गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी शख्स को अपना पहचान पत्र, पैन कार्ड , आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों की जानकारी या कॉपी न दे। अगर गलती से आपका पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि खो जाए तो फौरन उसे संबंधित विभाग को जानकारी देकर ब्लॉक करवाएं या इसकी सूचना दें, ताकि इसका गलत इस्तेमाल नहीं हो सके। वहीं किसी भी तरह का मैसेज अगर आपके फोन पर आएं तो उसपर दिए लिंक पर न तो क्लिक करें और न ही उनके झांसे में आकर अपनी गोपनीय जानकारी साझा करें। अगर लगे कि आपके दस्तावेज का गलत इस्तेमाल हो रहा है तो फौरन इसकी शिकायत करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+