चीनी नियंत्रण वाले लोन ऐप से जुड़े खातों पर बड़ी कार्रवाई, ED ने जब्त किए 106 करोड़
प्रवर्तन निदेशालय ने मोबाइल एप के जरिए लोन देने वाले चीनी नियंत्रण वाली फर्म के खातों पर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने अब तक इसके तहत 106 करोड़ रुपए जब्त किए हैं।

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चीन नियंत्रण वाले मोबाइल लोन एप पर बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को इस एक्शन को लेकर जारी बयान में ईडी ने इसकी जानकारी दी। केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से कहा गया कि मोबाइल एप्लिकेशन के जरिये कर्ज बांटने वाली फर्मों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान विभिन्न भुगतान के माध्यम और बैंक खातों में मौजूद करीब 106 करोड़ रुपये की राशि जब्त की है।
प्रवर्तन निदेशाल से कई लोगों ने ये शिकायत की थी कि मोबाइल एप के जरिए उन्हें कर्ज तो दे दिया गया लेकिन लोन देते वक्त शर्तों के स्पष्ट नहीं थी और बाद ममें अब उन्हें परेशान किया जा रहा है। ऐसे मामलों की जांच प्रवर्तन निदेशालय की ओर से की जा रही है।
106 करोड़ जब्त
जांच एजेंसी ने बुधवार को बयान में यह जानकारी दी। जिसमें कहा गया कि चीनी नागरिकों के नियंत्रण वाले इन मोबाइल एप्लिकेशन पर ऑनलाइन कर्ज देकर लोगों को परेशान करने के आरोपों के सिलसिले में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच की जा रही है। इस दौरान विभिन्न कामर्शिल खातों एवं बैंक खातों में मौजूद करीब 106 करोड़ रुपये की राशि जब्त की गई।
इन एप के खातों पर कार्रवाई
ईडी ने रेजरपे, कैशफ्री, पेटीएम, पेयू एवं ईजबज जैसे पेमेंट एप से जुड़े खातों पर कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने इस बड़ा कार्रवाई को लेकर कहा कि पेमेंट एप से जुड़े जिन खातों के खिलाफ कार्रवाई की गई वो चीनी नागरिकों बनाए थे और इसके लिए फर्जी डायरेक्टर नियुक्त किया था। ये फर्म अपने कर्मचारियों के केवाईसी दस्तावेज का इस्तेमाल कर उन्हें निदेशक के रूप में नियुक्त कर देती थीं। बाद में बिना उनकी सहमति लिए उनके नाम पर बैंक खाते खोले गए। इसके जरिए छोटी राशि का कर्ज लोगों को आसानी से दे दिया जाता था। बाद में वसूली के लिए उन्हें परेशान किया जाता था।












Click it and Unblock the Notifications